कुंभलगढ़ की 148 किमी ग्रामीण सड़कें मुख्य जिला सड़क (MDR) घोषित
विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ के प्रयासों से 4 प्रमुख मार्गों का श्रेणी परिवर्तन, अब केंद्र सरकार के बजट से होगा सड़कों का सुदृढ़ीकरण।

राजसमंद। कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास पुरुष और विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ के सतत प्रयासों ने क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को एक नई ऊंचाई प्रदान की है। विधायक राठौड़ की सक्रियता के चलते राज्य सरकार ने कुंभलगढ़ क्षेत्र की 148 किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़कों की श्रेणी बदलकर उन्हें 'मुख्य जिला सड़क' (MDR) में परिवर्तित करने की महत्वपूर्ण स्वीकृति प्रदान कर दी है। क्षेत्र के विकास को लेकर विधायक द्वारा राज्य सरकार से की गई निरंतर मांग के सकारात्मक परिणाम स्वरूप सार्वजनिक निर्माण विभाग ने इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिए हैं।
इस ऐतिहासिक निर्णय के तहत कुल 148 किलोमीटर सड़कों का कायाकल्प होगा, जिसमें गोमती से गंगापुर वाया अमरतिया 59 किमी, लखमावता का गुड़ा से बड़गांव 26 किमी, समीचा से नाथद्वारा 29 किमी और केलवाड़ा से सायरा वाया भानपुरा 34 किमी मार्ग शामिल हैं। इन महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों को एमडीआर श्रेणी में शामिल किए जाने पर विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया है। विधायक ने कहा कि श्रेणी परिवर्तन के बाद इन सड़कों के निर्माण, सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के लिए अब बजट का प्रावधान केंद्र सरकार द्वारा किया जाएगा, जिससे आमजन को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।
क्षेत्र की इन जीवनरेखा मानी जाने वाली सड़कों की एमडीआर स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील गांधी, जिला महामंत्री रमन कंसारा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गंगासिंह चुंडावत, सरदारगढ़ मंडल अध्यक्ष कैलाश सुथार एवं नगर अध्यक्ष राधेश्याम खटीक ने विधायक राठौड़ का आभार जताया। इसके साथ ही राजेंद्र लोहार, हरिसिंह राव, अजय देवपुरा, जयसिंह भाटी, सुरेंद्र सिंह पंवार, राजेश पालीवाल, गोपी लाल लोहार, चुन्नीलाल कुमावत, पवन सिंह राव और अजमत कुरैशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। सड़कों का यह श्रेणी परिवर्तन कुंभलगढ़ और आमेट क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
