कुंभलगढ़ पंचायत समिति के प्रधान पद पर कांग्रेस ने जीत दर्ज कर राजनीतिक समीकरणों में अपनी मजबूती दिखाई है। कांग्रेस के सत्यनारायण बायती प्रधान निर्वाचित हुए हैं। उनके निर्वाचन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सत्यनारायण बायती इससे पहले पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में भी अपनी जीत से चर्चा में रहे थे। उन्होंने विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ के करीबी माने जाने वाले भाजपा नेता हरीश सुथार को हराकर पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीता था। अब प्रधान पद पर निर्वाचित होने के साथ ही उन्हें पंचायत समिति के नेतृत्व की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बायती के प्रधान निर्वाचित होने के अवसर पर कांग्रेस के पूर्व विधायक गणेश सिंह परमार, कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह परमार, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मण गुर्जर, जिला परिषद सदस्य चमन दाणा, सरपंच वरदी सिंह, सौरभ बायती, शंभू सिंह खरवड़, रतन सिंह खरवड़, मयंक जोशी, भानु प्रताप सिंह, प्रियांश नागोरी, लाल सिंह चदाणा, गोपाल सिंह, लाल सिंह परमार, नान सिंह, लाल सिंह परमार भंवर सिंह, सुरेश सिंह, हीरा सिंह चौहान, राधेश्याम असावा, प्रताप सिंह ओड़ा, अमित शर्मा, विजेश नाथ और गोपाल असावा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान पंचायत समिति एवं जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने सत्यनारायण बायती को प्रधान पद की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

कुंभलगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस का प्रधान निर्वाचित होना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है। पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में भाजपा नेता हरीश सुथार को पराजित करने के बाद सत्यनारायण बायती का प्रधान पद तक पहुंचना क्षेत्र की राजनीति में इस घटनाक्रम को और अहम बनाता है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story