राजसमंद जिले के कुम्भलगढ़ के केलवाड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। एनीकट में डूबने से 9 वर्षीय मासूम चंपालाल पुत्र किशनलाल मेघवाल की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया और हर आंख नम दिखाई दी।

जानकारी के अनुसार, मासूम चंपालाल एनीकट के पास गया हुआ था। इसी दौरान वह अचानक पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो महीने पहले ही चंपालाल के पिता किशनलाल मेघवाल का निधन हुआ था। पिता की मौत के बाद परिवार पहले से ही गहरे सदमे में था, वहीं अब मासूम बेटे की मौत ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

हादसे के बाद विभिन्न हिंदू संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आगे आकर मानवता की मिसाल पेश की। संगठनों के सहयोग से मासूम चंपालाल का हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कराया गया।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में गहरा मातम है। पिता के निधन के दो महीने बाद ही मासूम बेटे की मौत ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया और गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story