राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा
रेलमगरा के कोटड़ी विद्यालय में कक्षा 12वीं कला वर्ग का परिणाम 100% रहा, खुशी जाट ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

रेलमगरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी में परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद मेधावी छात्र-छात्राओं का ऊपरना पहनाकर सम्मान करतीं प्रधानाचार्य गरिमा शक्तावत व अन्य।
रेलमगरा क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी द्वारा वर्ष 2026 के माध्यमिक 'आर्ट्स' (Arts) परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जिसमें विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा। विद्यालय प्रशासन के अनुसार कुल 49 विद्यार्थियों का नामांकन था, जिनमें से 47 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी विद्यार्थी सफल घोषित हुए, जबकि 2 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा परिणाम का श्रेणीवार विवरण
विद्यालय के इस शानदार प्रदर्शन में प्रथम श्रेणी में 16 विद्यार्थी तथा द्वितीय श्रेणी में 31 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि तृतीय श्रेणी में कोई विद्यार्थी नहीं रहा। कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खुशी जाट पुत्री कैलाश जाट ने 600 में से 460 अंक 92.00% प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं खुशी जाट पुत्री रमेश चंद्र जाट ने 418 अंक 83.60% के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया तथा साथ ही रवि सुखवाल पुत्र अशोक सुखवाल ने 404 अंक 80.80% प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 10वीं के होनहारों का प्रदर्शन
इसी प्रकार कक्षा 10वीं में भी छात्र-छात्राओं ने अपना दबदबा कायम रखा। वृंदा पुत्री गोविंद प्रसाद ने 528 अंक 88.00% प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और मिनू जाट पुत्री कैलाश जाट ने 497 अंक 82.83% के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया तथा साथ ही नाजिश नूर पुत्री सिराज मोहम्मद मंसूरी ने 467 अंक 77.83% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय में सम्मान समारोह और हर्ष का माहौल
परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा और प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का ऊपरना पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य गरिमा शक्तावत ने "सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।"

Rahul Acharya, Rajsamand
नाम: राहुल आचार्य
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें
परिचय
राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
