सावन में एसपी हेमंत कलाल और मजिस्ट्रेट विजय टांक ने कोटेश्वर महादेव में किया रुद्राभिषेक
सावन में एसपी हेमंत कलाल और मजिस्ट्रेट विजय टांक ने कोटेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक कर जिले की सुख-समृद्धि की कामना की।

तस्वीर में राजसमंद के कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पंडित द्वारा एसपी हेमंत कलाल और अन्य लोगों के साथ रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना की जा रही है।
सावन मास के पवित्र अवसर पर राजसमंद पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल और अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय टांक ने शनिवार को कोटेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। दोनों अधिकारियों ने जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।
मंदिर के पुजारियों और पंडित पवन शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक संपन्न करवाया। सावन मास में भगवान शिव की विशेष पूजा के महत्व को बताते हुए पुजारियों ने जलाभिषेक कराया और बेलपत्र अर्पित करवाए।
रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पूजा-अर्चना और दर्शन के बाद एसपी हेमंत कलाल तथा मजिस्ट्रेट विजय टांक ने मंदिर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
गौरतलब है कि कोटेश्वर महादेव मंदिर राजसमंद जिले का प्रसिद्ध शिवालय है। सावन मास के दौरान यहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में शनिवार को अधिकारियों द्वारा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
