सेमा में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, 130 से अधिक रोगी लाभान्वित
मातृ श्री संस्थान द्वारा आयोजित शिविर में 130 मरीजों का उपचार किया गया और 10 गंभीर रोगियों को ऑपरेशन के लिए पैसिफिक अस्पताल रेफर किया गया।

खमनोर के सेमा ग्राम पंचायत में मातृ श्री संस्थान द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर के दौरान मरीजों का परामर्श करते पैसिफिक मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक।
खमनोर (प्रातःकाल संवाददाता)। समीप ग्राम पंचायत सेमा में मातृ श्री संस्थान के तत्वाधान में नि शुल्क एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन शुक्रवार को संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ एवं उद्देश्य
संस्थान के संदीप श्रीमाली ने बताया कि "कार्यक्रम की शुरुआत धनवंतरी माता के दीप प्रज्वलन एवं चिकित्सकों के स्वागत कर गांव के गणमान्य लोगो ने शिविर की शुरुआत की"। कार्यक्रम में 130 से अधिक रोगियों को निशुल्क दवाई औषधि एवं उपचार परामर्श देकर लाभान्वित किया।
चिकित्सा टीम एवं उपचार सेवाएं
शिविर प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि पैसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रोहित सिंह राठौर, डॉ अदनाना, हर्षवर्धन सिंह व उदय लाल की उपस्थिति में शिविर संपन्न हुआ। शिविर में अर्श, भगंदर, फिशर, मोतियाबिंद, स्त्री रोग, सर्दी जुखाम एवं बुखार के रोगियों का उपचार किया गया। शिविर में 10 से अधिक रोगियों को ऑपरेशन हेतू पैसिफिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जिसमें रोगियों को उल्लेखनीय लाभ मिला।
उपस्थित गणमान्य नागरिक
कार्यक्रम में निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे:
- पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश श्रीमाली
- पूर्व उपसरपंच रविन्द्र श्रीमाली
- ईश्वरचंद श्रीमाली
- प्रकाश मादरेचा
- तुषार श्रीमाली
- योगेश श्रीमाली
- वार्ड पंच मदन लाल राव
- लहर सिंह
- गेमर सिंह
- सुभाष श्रीमाली
- सुरेश कोठारी
- कालीचरण श्रीमाली

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
