खमनोर (प्रातःकाल संवाददाता)। मेवाड़ की ऐतिहासिक धरती पर स्थित बड़ा भानुजा गांव में आज 23 एवं 24 फरवरी को अखिल भारतीय पालीवाल समाज महासम्मेलन एवं ठाकुरजी पधरावणी का भव्य आयोजन किया। यह आयोजन पालीवाल समाज के इतिहास में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर आयोजित होने जा रहा है, जिसमें देशभर से समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

आराध्य देवताओं का पावन सान्निध्य

आयोजन समिति के अनुसार इस महासम्मेलन में पालीवाल, मेनारिया एवं नागदा समाज की सभी 6 श्रेणियों के आराध्य देवताओं के पावन सान्निध्य में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित हुआ:

  • श्री लक्ष्मीनारायण भगवान, बड़ा भानुजा
  • श्री चारभुजानाथ, खमनोर
  • श्री चारभुजानाथ, चिकलवास
  • श्री लक्ष्मीनारायण भगवान, गवाड़ी
  • श्री द्वारिकाधीशजी, चंदेसरा खेड़ा
  • श्री चारभुजानाथ, सेमटाल

कार्यक्रम की रूपरेखा और समय सारणी

महासम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर ठाकुरजी की शोभायात्रा एवं पधरावणी का आयोजन किया। कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है:

23 फरवरी:

  • प्रातः 11:30 बजे: अपराजिता पूजन
  • दोपहर 12:15 बजे: शोभायात्रा
  • दोपहर 3:00 बजे: महासम्मेलन का विधिवत शुभारंभ
  • सायंकाल 5:00 बजे: प्रीतिभोज का आयोजन
  • रात्रि 8:00 बजे: विशाल भजन संध्या

24 फरवरी:

  • प्रातः 8:00 बजे: अपराजिता पूजन
  • प्रातः 9:00 बजे: ध्वजारोहण
  • प्रातः 10:00 बजे: ठाकुरजी पधरावणी
  • दोपहर 12:15 बजे: पुनः प्रीतिभोज
  • दोपहर 3:00 बजे: ठाकुरजी की विदाई के साथ कार्यक्रम का समापन

विभिन्न श्रेणियों की सहभागिता

इस ऐतिहासिक महासम्मेलन में निम्नलिखित समाजों की सहभागिता रहेगी:

  • 44 श्रेणी पालीवाल समाज
  • 24 श्रेणी पालीवाल समाज
  • अखिल भारतीय मेनारिया नागदा ब्राह्मण समाज
  • बड़ा पालीवाल समाज
  • 16 खेड़ा पालीवाल ब्राह्मण समाज
  • 12 खेड़ा पालीवाल ब्राह्मण समाज सहित समस्त पालीवाल समाजजन

समिति का संदेश एवं स्वागत

आयोजन समिति ने बताया कि "यह महासम्मेलन समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करने का एक ऐतिहासिक अवसर है।" समाज के सभी परिवारों, इष्ट मित्रों एवं बंधु-बांधवों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर आयोजन की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया गया है।

सभी ठाकुर जी की प्रतिमाओं का स्वागत में पुरोहित परिवार ओर पालीवाल एंड संश के समस्त ग्रामवासियों ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया।

Vinod Paliwal, Rajsamand

Vinod Paliwal, Rajsamand

नाम: विनोद पालीवाल

वर्तमान पद: संवाददाता (खमनोर, नाथद्वारा), अध्यक्ष (हल्दीघाटी प्रेस क्लब)

कार्यक्षेत्र: खमनोर , हल्दीघाटी, तहसील खमनोर, जिला राजसमंद (राजस्थान)

बीट : राजनीति, स्वास्थ्य, और प्रशासन

विशेष कवरेज: जन समस्याएं, सरकारी योजनाएं, और भ्रष्टाचार से जुड़ी प्रशासनिक जांच

परिचय

विनोद पालीवाल राजस्थान के राजसमंद जिले के अंतर्गत आने वाले खमनोर और नाथद्वारा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, साथ ही वह हल्दीघाटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद का दायित्व भी संभाल रहे हैं। विनोद पालीवाल मुख्य रूप से क्षेत्र की राजनीति, स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। स्थानीय जन समस्याओं को उठाना, सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत दिखाना और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग करना उनकी कार्यशैली का मुख्य हिस्सा है।

पत्रकारिता का अनुभव
विनोद पालीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वह सन 2000 से लगातार नियमित रूप से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर क्षेत्र में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • कला स्नातक (B.A.)
  • कला स्नातकोत्तर - लोक प्रशासन (M.A. in Public Administration / लोक प्रशासन)

Next Story