राजस्थान के खमनोर कस्बे के समीपवर्ती बड़ा भानुजा ग्राम पंचायत के छोटा भानुजा गांव में स्थित आस्था के केंद्र नीलकंठ महादेव मंदिर को बीती रात अज्ञात बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। बनास नदी के तट पर स्थित इस प्राचीन शिवालय में हुई चोरी की घटना से स्थानीय श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है, जिसके बाद पुलिस थाना खमनोर को लिखित रिपोर्ट सौंपकर त्वरित कार्यवाही की मांग की गई है।

उल्लेखनीय है कि इस महादेव मंदिर में प्रत्येक सोमवार को भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया जाता है। इसी परंपरा के तहत सोमवार को महादेव को लगभग डेढ़ किलोग्राम वजन का एक चांदी का नाग और तीन पीतल के नागों सहित बेशकीमती आभूषणों से सुसज्जित किया गया था। शाम करीब 6:00 बजे सेवा-पूजा संपन्न करने के पश्चात, पुजारी परिवार द्वारा इन आभूषणों और नागों को महादेव की प्रतिमा से उतारकर मंदिर परिसर में स्थित बड़े भंडार गृह में सुरक्षित रख दिया गया था।

चोरी की घटना का खुलासा आज सुबह उस समय हुआ जब आसपास के गांवों से श्रद्धालु दर्शन हेतु मंदिर पहुंचे। वहां मंदिर के ताले टूटे देख उन्होंने तत्काल पुजारी परिवार के भावेश नागदा को दूरभाष पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए। निरीक्षण करने पर पाया गया कि निज मंदिर का गेट टूटा हुआ था और भंडार गृह के ताले तोड़कर अज्ञात बदमाश वहां रखे चांदी के नाग एवं अन्य कीमती सामग्री चुराकर रफूचक्कर हो गए।

ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि पूर्व में भी इसी मंदिर में दो बार अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी की वारदातों को अंजाम देकर नुकसान पहुंचाया जा चुका है। बार-बार हो रही इन घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मंदिर के पुजारी मुकेश नागदा पिता भेरुलाल नागदा ने पुलिस थाना खमनोर में औपचारिक रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरी की इन निरंतर घटनाओं का शीघ्र पर्दाफाश कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए ताकि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story