खमनोर वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026: 79 टीमें ले रहीं हिस्सा
मेवाड़ के 52 गांवों के लगभग 3000 युवा खिलाड़ी तीन वर्गों में दिखाएंगे अपनी खेल प्रतिभा, 15 नवंबर को होगा भव्य उद्घाटन।

खमनोर में वॉलीबॉल प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित गणमान्य लोग।
खमनोर में आयोजित होने वाली 16वीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता खमनोर-2026 को लेकर खेल उत्साह बढ़ने लगा है। मेवाड़ के 52 गांवों की 79 टीमों की भागीदारी वाले इस आयोजन के मुकाबलों का निर्धारण करते हुए टीमों की टाई (ड्रॉ) निकाल दी गई। प्रतियोगिता का आयोजन 24 श्रेणी पालीवाल समाज सेवा समिति, मेवाड़, मुख्यालय खमनोर के तत्वावधान में स्वर्गीय श्री गणेशलाल जी पुरोहित एवं स्वर्गीय श्री सत्यनारायण जी पुरोहित की स्मृति में किया जा रहा है।
प्रतियोगिता के सफल, सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष आयोजन की तैयारियों के तहत महाराणा प्रताप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खमनोर में टीमों की टाई निकाली गई। इस दौरान प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के मुकाबले निर्धारित किए गए।
टाई निकालने के अवसर पर 24 श्रेणी पालीवाल समाज के महामंत्री भगवतीलाल पालीवाल, प्रतियोगिता संयोजक दिनेश पालीवाल, छगनलाल पालीवाल, चंद्रकांत पालीवाल, सत्यनारायण पालीवाल, धर्मनारायण पालीवाल, ख्यालीलाल पालीवाल, रामरतन पालीवाल, मनोहर पालीवाल, प्रवीण पालीवाल, भरत पालीवाल, हितेश धोइन्दा, गिरीश, मनोज, गिरिराज, लोकेश, दुर्गेश, प्रेमशंकर, भगवतीलाल कटारा, सोहन लाल पुरोहित, किशन कटारा, गोपाल कटारा, प्रकाश पालीवाल, मनोज पालीवाल, दयाल पालीवाल, अनिल पालीवाल, गोपीलाल पालीवाल, देवीलाल पालीवाल, लोकेश दवे, उमेश पालीवाल, रमाकांत पालीवाल, मनोज जोशी, यशवंत पालीवाल, कमल कटारा, राकेश पालीवाल, अमित पालीवाल, दिपक दवे, योगेश पालीवाल, निर्मल पालीवाल, निर्मल दवे, प्रशांत पालीवाल, भरत पालीवाल सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
आयोजन समिति प्रमुख दिनेश पुरोहित ने बताया कि प्रतियोगिता में मेवाड़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों से कुल 79 टीमों का पंजीयन हुआ है। मुकाबले तीन वर्गों में आयोजित किए जाएंगे। इनमें शूटिंग वर्ग, स्मैशिंग वर्ग सीनियर एवं अंडर-19 स्मैशिंग वर्ग शामिल हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में विशेष उत्साह है।
प्रतियोगिता के जनरल रेफरी राजेश पालीवाल मंडा ने बताया कि तीनों वर्गों की विजेता एवं उपविजेता टीमों को मोमेंटो, ट्रॉफी एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
समाज के महामंत्री भगवतीलाल पालीवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन समारोह 15 नवंबर 2026 को प्रातः 9 बजे राजकीय महाराणा प्रताप उच्च माध्यमिक विद्यालय, खमनोर के खेल मैदान में आयोजित होगा। समारोह में समाज के गणमान्य महानुभावों एवं समाज के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। इस आयोजन में राजसमंद, उदयपुर एवं भीलवाड़ा जिलों के 52 गांवों से लगभग 3000 युवा सहभागिता करेंगे।
प्रतियोगिता के सह-संयोजक राकेश पालीवाल खमनोर ने सभी पंजीकृत टीमों से निर्धारित समय पर प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने की अपील की। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, आपसी सौहार्द एवं अनुशासन के साथ मुकाबलों में भाग लेने का आग्रह किया। साथ ही समाजजनों एवं खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की। 15 नवंबर से शुरू होने वाला यह आयोजन तीन वर्गों में मेवाड़ के युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेगा।

Vinod Paliwal, Rajsamand
नाम: विनोद पालीवाल
वर्तमान पद: संवाददाता (खमनोर, नाथद्वारा), अध्यक्ष (हल्दीघाटी प्रेस क्लब)
कार्यक्षेत्र: खमनोर , हल्दीघाटी, तहसील खमनोर, जिला राजसमंद (राजस्थान)
बीट : राजनीति, स्वास्थ्य, और प्रशासन
विशेष कवरेज: जन समस्याएं, सरकारी योजनाएं, और भ्रष्टाचार से जुड़ी प्रशासनिक जांच
परिचय
विनोद पालीवाल राजस्थान के राजसमंद जिले के अंतर्गत आने वाले खमनोर और नाथद्वारा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, साथ ही वह हल्दीघाटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद का दायित्व भी संभाल रहे हैं। विनोद पालीवाल मुख्य रूप से क्षेत्र की राजनीति, स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। स्थानीय जन समस्याओं को उठाना, सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत दिखाना और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग करना उनकी कार्यशैली का मुख्य हिस्सा है।
पत्रकारिता का अनुभव
विनोद पालीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वह सन 2000 से लगातार नियमित रूप से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर क्षेत्र में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- कला स्नातक (B.A.)
- कला स्नातकोत्तर - लोक प्रशासन (M.A. in Public Administration / लोक प्रशासन)
