खमनोर। स्थानीय संस्कृति और अटूट श्रद्धा के संगम के साथ खमनोर कस्बे के बस स्टैंड स्थित प्रताप चौराहा पर सोमवार रात्रि 9 बजे सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र के जीवन पर आधारित पौराणिक खेल का भव्य मंचन किया गया। सत्य, धर्म और वचनबद्धता की अद्वितीय मिसाल पेश करने वाले राजा हरिश्चंद्र की गाथा को स्थानीय कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय और सुरीले गायन से इस प्रकार प्रस्तुत किया कि उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा।

मंचन के दौरान जब राजा हरिश्चंद्र द्वारा महर्षि विश्वामित्र को अपना संपूर्ण राज्य दान करने और तत्पश्चात काशी में स्वयं, रानी तारामति तथा कुंवर रोहिदास को डोम राजा के हाथों बेचकर अपना वचन निभाने के मार्मिक प्रसंग आए, तो दर्शकों की आंखें नम हो गईं। कलाकारों के जीवंत अभिनय ने सत्य की कठिन परीक्षा और त्याग के उस कालखंड को साक्षात जीवंत कर दिया।

इस पौराणिक खेल में पात्रों का निर्वहन करते हुए तनसुख सोनी ने राजा हरिश्चंद्र की मुख्य भूमिका निभाई, जबकि रानी तारामति के रूप में हीरालाल माली ने सशक्त अभिनय किया। ऋषि विश्वामित्र की भूमिका में शांतिदास, हलकारा के रूप में कमलेश सोनी, पंडित के पात्र में देवीलाल पालीवाल, नारद मुनि के रूप में चेतन सोनी तथा कुंवर रोहिदास की भूमिका में देवीलाल रैगर ने दर्शकों की प्रशंसा बटोरी। इनके अतिरिक्त देवराज इंद्र सहित अन्य पौराणिक पात्रों का भी प्रभावशाली मंचन किया गया।

उल्लेखनीय है कि हल्दीघाटी-खमनोर क्षेत्र में यह सांस्कृतिक परंपरा पिछले लगभग 100 वर्षों से निरंतर चली आ रही है, जो इस क्षेत्र की समृद्ध विरासत और पौराणिक मूल्यों के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है। इस आयोजन में खमनोर सहित आसपास के दर्जनों गांवों से आए सैकड़ों ग्रामीणों एवं खेलप्रेमियों ने शिरकत की। पूरे क्षेत्र में कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह देखा गया, जिसने एक बार फिर प्राचीन कला और लोक संस्कृति के महत्व को प्रतिपादित किया।

Vinod Paliwal, Rajsamand

Vinod Paliwal, Rajsamand

नाम: विनोद पालीवाल

वर्तमान पद: संवाददाता (खमनोर, नाथद्वारा), अध्यक्ष (हल्दीघाटी प्रेस क्लब)

कार्यक्षेत्र: खमनोर , हल्दीघाटी, तहसील खमनोर, जिला राजसमंद (राजस्थान)

बीट : राजनीति, स्वास्थ्य, और प्रशासन

विशेष कवरेज: जन समस्याएं, सरकारी योजनाएं, और भ्रष्टाचार से जुड़ी प्रशासनिक जांच

परिचय

विनोद पालीवाल राजस्थान के राजसमंद जिले के अंतर्गत आने वाले खमनोर और नाथद्वारा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, साथ ही वह हल्दीघाटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद का दायित्व भी संभाल रहे हैं। विनोद पालीवाल मुख्य रूप से क्षेत्र की राजनीति, स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। स्थानीय जन समस्याओं को उठाना, सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत दिखाना और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग करना उनकी कार्यशैली का मुख्य हिस्सा है।

पत्रकारिता का अनुभव
विनोद पालीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वह सन 2000 से लगातार नियमित रूप से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर क्षेत्र में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • कला स्नातक (B.A.)
  • कला स्नातकोत्तर - लोक प्रशासन (M.A. in Public Administration / लोक प्रशासन)

Next Story