खमनोर में पंचायत चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। आदर्श मतदान केंद्र का तहसीलदार सुरेश नाहर ने निरीक्षण कर पेयजल, शौचालय, रैंप, बिजली, छाया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य अनिल पालीवाल सहित स्थानीय कार्मिक मौजूद रहे। प्रथम चरण के लिए नियुक्त पोलिंग पार्टियों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। मतदान सामग्री लेकर बूथों पर अंतिम तैयारियां जारी हैं।

खमनोर पंचायत के चार मतदान बूथों पर कुल 3352 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों के मुख्य द्वार पर मतदान का पूरा शेड्यूल चस्पा किया गया है। मतदान केंद्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इसके साथ ही प्रगणक और बीएलओ (BLO) की जानकारी भी बोर्ड पर प्रदर्शित की गई है।

बूथ संख्या 48 पर वार्ड 1, 2 और 3 के कुल 817 मतदाता मतदान कर सकेंगे। इनमें 430 पुरुष और 387 महिला मतदाता शामिल हैं। बूथ संख्या 49 पर वार्ड 4 और 5 के कुल 780 मतदाता हैं, जिनमें 386 पुरुष और 394 महिलाएं हैं। बूथ संख्या 50 पर वार्ड 6, 7 और 8 के कुल 807 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 425 पुरुष और 382 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं, बूथ संख्या 51 पर वार्ड 9, 10 और 11 के कुल 948 मतदाता हैं, जिनमें 499 पुरुष और 449 महिलाएं शामिल हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य के लिए मतदान 22 अक्टूबर 2026 को होगा, जबकि पंच-सरपंच के लिए मतदान 24 अक्टूबर 2026 को कराया जाएगा। मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण और पोलिंग पार्टियों की तैयारियों के बीच प्रशासन ने मतदाताओं से निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और निर्भय होकर मतदान करने की अपील की है।

Vinod Paliwal, Rajsamand

Vinod Paliwal, Rajsamand

नाम: विनोद पालीवाल

वर्तमान पद: संवाददाता (खमनोर, नाथद्वारा), अध्यक्ष (हल्दीघाटी प्रेस क्लब)

कार्यक्षेत्र: खमनोर , हल्दीघाटी, तहसील खमनोर, जिला राजसमंद (राजस्थान)

बीट : राजनीति, स्वास्थ्य, और प्रशासन

विशेष कवरेज: जन समस्याएं, सरकारी योजनाएं, और भ्रष्टाचार से जुड़ी प्रशासनिक जांच

परिचय

विनोद पालीवाल राजस्थान के राजसमंद जिले के अंतर्गत आने वाले खमनोर और नाथद्वारा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, साथ ही वह हल्दीघाटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद का दायित्व भी संभाल रहे हैं। विनोद पालीवाल मुख्य रूप से क्षेत्र की राजनीति, स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। स्थानीय जन समस्याओं को उठाना, सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत दिखाना और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग करना उनकी कार्यशैली का मुख्य हिस्सा है।

पत्रकारिता का अनुभव
विनोद पालीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वह सन 2000 से लगातार नियमित रूप से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर क्षेत्र में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • कला स्नातक (B.A.)
  • कला स्नातकोत्तर - लोक प्रशासन (M.A. in Public Administration / लोक प्रशासन)

Next Story