ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व और वर्तमान स्थिति

आजादी के बरसों बाद यह पहला अवसर है कि केंद्र में राजसमंद लोकसभा का प्रतिनिधित्व सांसद के रूप में महारानी श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ व राज्य में नाथद्वारा विधानसभा का प्रतिनिधित्व विधायक के रूप में महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ कर रहे है।

  • हल्दीघाटी रक्ततलाई में 5 करोड़ की लागत से संग्रहालय बनाने के हवा हवाई सपने दिखाने वाली भाजपा सरकार में मुख्य रणभूमि अपनी पहचान को बचाए रखने में संघर्षरत है।
  • वीर भूमि के दर्शन करने देशभर से आने वाले पर्यटक बलीचा में रक्ततलाई का इतिहास सहशुल्क समझने को सरकारी अनदेखी के चलते मजबूर है।

अनदेखी का शिकार: माना तालाब और संपर्क मार्ग

महाराणा प्रताप के प्राणों की रक्षा में मेवाड़ राजमुकुट धारण कर अपने प्राणों का बलिदान करने वाले प्रमुख सहयोगी झाला मान की स्मृति में बने ऐतिहासिक माना तालाब की संपर्क सड़क के नीचे बॉक्स या पुलिया निर्माण तो दूर की बात नेशनल हाईवे का निर्माण के दौरान रास्ते को ही अधूरा छोड़ दिया गया है।

असुरक्षित तरीके से पशुओं को खेतों में चराने ले जाने वाले आमजन परेशान हैं। हालात यह है कि जनहित में बिना स्वार्थनीति के कोई जनप्रतिनिधि भी कुछ सकारात्मक कार्य करने को तैयार नहीं है।


प्रशासनिक विफलता और स्वच्छ भारत मिशन

खमनोर पंचायत समिति, प्रधान व पंचायत समिति सदस्य के आवास से कुछ ही मीटर दूर के इन दयनीय हालात से स्वच्छ भारत मिशन असफल होता नजर आ रहा है।

पर्यटन समिति की मांग

हल्दीघाटी पर्यटन समिति एवं प्रेस क्लब की आयोजित बैठक में:

  • संस्थापक कमल मानव व अध्यक्ष विनोद पालीवाल ने प्रशासन से "हल्दीघाटी के ऐतिहासिक ग्रामीण पर्यटन के विकास की मांग की है।"
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story