खमनोर (प्रातः काल संवाददाता)। खमनोर कस्बे में गुर्जरगढ़ सिरमौर कंस्ट्रक्शन के मालिक रोशन लाल मेघवाल ने जीवदया और संवेदनशीलता का एक अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में सराही जा रही है।

मामला उस समय सामने आया जब निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली एक जेसीबी मशीन में एक चिड़िया ने घोंसला बना लिया और उसमें अंडे दे दिए। कुछ समय बाद जब मशीन ऑपरेटर ने देखा कि मशीन के भीतर चिड़िया लगातार चहचहा रही है, तो जांच करने पर घोंसले और अंडों की मौजूदगी का पता चला।

इसके बाद यह जानकारी मशीन के मालिक रोशन लाल मेघवाल तक पहुंचाई गई। स्थिति को देखते हुए उन्होंने मानवीय निर्णय लेते हुए कहा कि जब तक चिड़िया के बच्चे अंडों से निकलकर बड़े नहीं हो जाते, तब तक यह मशीन यथास्थान पर ही खड़ी रहेगी और इसका उपयोग नहीं किया जाएगा।

हालांकि बताया गया है कि मशीन पहले से ही ऑर्डर पर बुक थी और कार्य में इसकी आवश्यकता थी, लेकिन इस परिस्थिति के चलते तत्काल काम प्रभावित होने की स्थिति बन गई। ऐसे में कंपनी ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नई जेसीबी मशीन के लिए ऑर्डर देकर उसे बुक करवा दिया है।

यह घटना न केवल व्यावसायिक निर्णय से आगे बढ़कर जीवों के प्रति संवेदनशीलता और संरक्षण की भावना को दर्शाती है, बल्कि यह भी संदेश देती है कि विकास और मानवीयता के बीच संतुलन संभव है।

Vinod Paliwal, Rajsamand

Vinod Paliwal, Rajsamand

नाम: विनोद पालीवाल

वर्तमान पद: संवाददाता (खमनोर, नाथद्वारा), अध्यक्ष (हल्दीघाटी प्रेस क्लब)

कार्यक्षेत्र: खमनोर , हल्दीघाटी, तहसील खमनोर, जिला राजसमंद (राजस्थान)

बीट : राजनीति, स्वास्थ्य, और प्रशासन

विशेष कवरेज: जन समस्याएं, सरकारी योजनाएं, और भ्रष्टाचार से जुड़ी प्रशासनिक जांच

परिचय

विनोद पालीवाल राजस्थान के राजसमंद जिले के अंतर्गत आने वाले खमनोर और नाथद्वारा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, साथ ही वह हल्दीघाटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद का दायित्व भी संभाल रहे हैं। विनोद पालीवाल मुख्य रूप से क्षेत्र की राजनीति, स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। स्थानीय जन समस्याओं को उठाना, सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत दिखाना और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग करना उनकी कार्यशैली का मुख्य हिस्सा है।

पत्रकारिता का अनुभव
विनोद पालीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वह सन 2000 से लगातार नियमित रूप से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर क्षेत्र में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • कला स्नातक (B.A.)
  • कला स्नातकोत्तर - लोक प्रशासन (M.A. in Public Administration / लोक प्रशासन)

Next Story