दिल्ली में शांतिप्रिय प्रदर्शन कर रहे छात्रों और कांग्रेस नेताओं पर हुए लाठीचार्ज तथा नीट परीक्षा में कथित अनियमिताओं, प्रश्नपत्र लीक और युवाओं का भविष्य खराब करने सहित अन्य मांगों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खमनोर के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और खमनोर बस स्टैंड पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।



प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केसरसिंह गौड़ सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता बनाए रखने में विफल रही है। उनका कहना था कि देशभर के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही कथित अनियमिताओं से विद्यार्थियों और अभिभावकों का भरोसा प्रभावित हुआ है, जिससे देश के लाखों युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है।

वक्ताओं ने कहा कि जब छात्र निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठा रहे हैं, तब उनकी बात सुनने के बजाय उन पर कथित कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है।


प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, युवाओं का विश्वास बहाल करने तथा जवाबदेही तय करने की पुरजोर मांग की। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग भी की।

प्रदर्शन में खमनोर प्रधान भेरुलाल वीरवाल, पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम माली, महिला ब्लॉक अध्यक्ष नीता माली, रेखा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष भगवतीलाल पालीवाल, किसन कटारा, खमनोर सरपंच प्रतिनिधि जमनालाल वीरवाल, लहरीलाल गायरी, यशवंत श्रीमाली, जिला आदिवासी कांग्रेस के इंदरलाल गमेती, पूर्व सरपंच डालूसिंह पटेल, व्यापार मंडल के रामचंद्र पालीवाल, महामंत्री बंटी पुरोहित, ब्लॉक उपाध्यक्ष कृष्णकांत माली, भेरूसिंह चदाना, हिम्मत सिंह, टांटोल इकाई अध्यक्ष परसराम सालवी, शंकर श्रीमाली, धर्मेंद्र श्रीमाली, रामू माली, ललित कनेरिया, गोरधनसिंह, मांगूसिंह परमार, पूरनलाल ओड सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में कथित अनियमिताओं, छात्रों पर कथित कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता के मुद्दे पर केंद्र सरकार से जवाबदेही तय करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story