केलवाड़ा थाने के नवनियुक्त थानाधिकारी तेजकरण ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया जाएगा।

कुंभलगढ़ में पदभार ग्रहण करने के बाद तेजकरण ने कहा कि कुंभलगढ़ दुर्ग पर आने वाले पर्यटकों के साथ होने वाली लपकागिरी और ठगी जैसी घटनाओं पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए पुलिस सतर्कता के साथ आवश्यक कार्रवाई करेगी, ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेगी। आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से प्रभावी पुलिसिंग को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे क्षेत्र में सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण कायम रहे।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story