केलवा। 21वीं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 के खिताबी मुकाबले में हरिओम क्लब केलवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 स्टार मोही को पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। दस दिवसीय इस प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल के साथ ही टूर्नामेंट का समापन हुआ। विजेता टीम को 60,600 रुपए की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई, जबकि उपविजेता टीम को 21,000 रुपए का पुरस्कार मिला।

क्षत्रिय कचेलियन घांची तेली समाज के वीर हनुमान क्लब खातेला एवं धौलीमंगरी ग्राम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में भीलवाड़ा, राजसमंद, उदयपुर एवं चित्तौड़गढ़ जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। दस दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में हरिओम क्लब केलवा ने 11 स्टार मोही को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। 11 स्टार मोही को उपविजेता के स्थान से संतोष करना पड़ा।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष देवकीनन्दन गुर्जर, दिग्विजय सिंह राठौड़, केलवा सरपंच नारायण सुरेचा, घांची तेली युवा शक्ति मेवाड़ अध्यक्ष भोलीराम सिंधल, भोलीराम पालरा, पूर्व उपसरपंच रामलाल नकुम एवं मोही चौखला युवा अध्यक्ष बंशीलाल उपस्थित रहे। समारोह में विजेता हरिओम क्लब केलवा को 60,600 रुपए और उपविजेता 11 स्टार मोही को 21,000 रुपए की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

इस अवसर पर उदयलाल अरनोटा, दिनेश तेली मोही, गोपाल तेली मोही, रमेश तेली, जगदीश तेली देवपुरा, हीरालाल तेली, रोशन देवड़ा, हीरालाल नकुम, किशन सुरेचा, लालूराम सिंधल, रतन नकुम, पारस नकुम, भेरूलाल, देवीलाल एवं राजू तेली सहित बड़ी संख्या में युवा और समाजजन मौजूद रहे।

पूरी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। समापन पर आयोजक वीर हनुमान क्लब की ओर से सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन ने समाज में खेल भावना, आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया।

Bharat Kumar Rajak, Rajsamand

Bharat Kumar Rajak, Rajsamand

नाम: भरत कुमार रजक

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: केलवा (राजसमंद, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): शिक्षा, सोशल एक्टिविटी (सामाजिक गतिविधियां) और एजुकेशन

अनुभव: 12 वर्ष

परिचय 

भरत कुमार रजक 'प्रातः काल' समाचार पत्र में संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र केलवा है। वह नियमित रूप से शिक्षा (एजुकेशन), शैक्षणिक व्यवस्थाओं, स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक गतिविधियों (सोशल एक्टिविटी) से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

भरत कुमार रजक को मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में 12 वर्षों का लंबा अनुभव है। पिछले एक दशक से अधिक समय से वह क्षेत्र की खबरों और जनहित के मुद्दों को लगातार कवर कर रहे हैं।

Next Story