केलवा में माय भारत राजसमंद के निर्देशन में स्वच्छ केलवा–हरित केलवा एवं स्वामी विवेकानंद युवा मंडल, केलवा द्वारा रविवार को सीड बॉल अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान युवतियों एवं बालिकाओं ने गुलेल की सहायता से बंजर पहाड़ियों, चारागाहों एवं दुर्गम क्षेत्रों में हजारों सीड बॉल प्रक्षेपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान का संदेश रहा, "छोटा प्रयास, बड़ा परिवर्तन... हर बीज, एक नया जीवन।"

अभियान के तहत मिट्टी, गोबर एवं प्राकृतिक खाद से तैयार किए गए सीड बॉल में नीम, जामुन, बबूल, करंज, शीशम, अमलतास और आम सहित स्थानीय प्रजातियों के बीज शामिल किए गए। वर्षा ऋतु के दौरान इन बीजों के प्राकृतिक रूप से अंकुरित होने से बंजर भूमि को हरियाली में बदलने तथा पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई।

युवा मंडल अध्यक्ष लालू राम सिंधल ने बताया कि पिछले 7 वर्षों से लगातार संचालित किया जा रहा यह अभियान अब जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण बन चुका है। उन्होंने कहा कि सीड बॉल तकनीक कम लागत और कम संसाधनों में हरित क्षेत्र बढ़ाने, जैव विविधता के संरक्षण तथा मिट्टी के कटाव को रोकने का प्रभावी माध्यम है।

छात्रा अध्यक्ष हंसा राठौड़ ने कहा कि यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का सशक्त प्रयास भी है। वहीं कार्यक्रम प्रभारी मीना रजक ने सभी नागरिकों से वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक सीड बॉल तैयार कर उन्हें बंजर एवं दुर्गम क्षेत्रों में फैलाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष लालू राम सिंधल, छात्रा अध्यक्ष हंसा राठौड़, कार्यक्रम प्रभारी मीना रजक, सह प्रभारी ज्योति महात्मा, मंत्री प्रीति साहू, पर्यावरण मंत्री रेखा राठौड़, सह मंत्री पायल माली, शिवानी सोनी, निमिषा सिंधल, काव्या रजक, चेष्टा साहू सहित बड़ी संख्या में युवतियां एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह अभियान सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में निरंतर जारी प्रयास का उदाहरण बनकर सामने आया।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story