केलवा में नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच और वार्ड पंचों ने संभाला कार्यभार, विजय जुलूस में ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
केलवा ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच नारायण लाल तेली, उपसरपंच सत्यनारायण पालीवाल और वार्ड पंचों ने शुभ मुहूर्त में कार्यभार संभाला। इससे पहले ग्रामीणों ने भव्य विजय जुलूस निकालकर पुष्पवर्षा और फूलमालाओं से स्वागत किया।

केलवा ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच नारायण तेली व जनप्रतिनिधयों का स्वागत।
केलवा में सोमवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने शुभ मुहूर्त में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। ग्राम पंचायत केलवा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित सरपंच नारायण लाल तेली, उपसरपंच सत्यनारायण पालीवाल सहित सभी वार्ड पंचों ने कार्यभार संभाला। इससे पहले ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के समर्थन में भव्य विजय जुलूस निकालकर जगह-जगह पुष्पवर्षा और फूलमालाओं से उनका स्वागत किया।
विजय जुलूस की शुरुआत धोली बावड़ी स्थित गोरजिया माताजी मंदिर से हुई। इसके बाद जुलूस छत्री चौक, सदर बाजार, सूरज पोल, जल मंदिर और बाबा रामदेव मंदिर होते हुए ग्राम पंचायत परिसर पहुंचा। जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया।
कई जगहों पर ग्रामीणों ने सरपंच नारायण लाल तेली और उपसरपंच सत्यनारायण पालीवाल को फूलमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। जुलूस में समर्थकों और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया। बाजार और मुख्य मार्गों पर जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विजय जुलूस के ग्राम पंचायत परिसर पहुंचने के बाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां शुभ मुहूर्त में सरपंच, उपसरपंच और सभी वार्ड पंचों ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायत क्षेत्र के विकास, आमजन की समस्याओं के समाधान और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नई पंचायत के नेतृत्व में गांव में सड़क, पेयजल, सफाई, रोशनी और अन्य विकास कार्यों को गति मिलेगी।
कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के पदभार ग्रहण के साथ ही ग्राम पंचायत केलवा में नई पंचायत के कार्यकाल की शुरुआत हुई।

Bharat Kumar Rajak, Rajsamand
नाम: भरत कुमार रजक
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: केलवा (राजसमंद, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): शिक्षा, सोशल एक्टिविटी (सामाजिक गतिविधियां) और एजुकेशन
अनुभव: 12 वर्ष
परिचय
भरत कुमार रजक 'प्रातः काल' समाचार पत्र में संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र केलवा है। वह नियमित रूप से शिक्षा (एजुकेशन), शैक्षणिक व्यवस्थाओं, स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक गतिविधियों (सोशल एक्टिविटी) से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
भरत कुमार रजक को मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में 12 वर्षों का लंबा अनुभव है। पिछले एक दशक से अधिक समय से वह क्षेत्र की खबरों और जनहित के मुद्दों को लगातार कवर कर रहे हैं।
