केलवा थाना क्षेत्र में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों से केलवा पुलिस की बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया हे। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में नकली नोट और उपकरण जब्त किए हैं।


मुखबिर की सूचना पर पुलिस की दबिश

थाना अधिकारी सुबोध जांगीड़ ने बताया कि "जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत केलवा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जैतपुरा गांव में एक मकान में नकली नोट छापे जा रहे हैं।" सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

  • नारायण लाल पुत्र मोहन लाल गुर्जर, उम्र 33 साल (निवासी आगल गांव, आमेट थाना क्षेत्र)
  • कमलेश गुर्जर पुत्र मोहन लाल जाति गुर्जर, उम्र 23 साल (निवासी आगल गांव, आमेट थाना क्षेत्र)

बरामद जाली नोट और उपकरण

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 80,100 रूपये के जाली नोट बरामद किए हैं। बरामद नोटों का विवरण इस प्रकार है:

  • 500 रुपये के 15 नोट
  • 200 रुपये के 362 नोट
  • 50 रुपये के 4 नोट

इन सभी नोटों पर एक ही सीरियल नंबर अंकित मिला। इसके अलावा, मौके से नकली नोट छापने में इस्तेमाल निम्नलिखित सामग्री जब्त की गई है:

  • प्रिन्टर और स्याही के कंटेनर
  • पेपरशीट और कट्टर (Cutter)
  • अन्य संबंधित उपकरण

जांच और पूछताछ जारी

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story