केलवा में सेवा पखवाड़े के तहत बुधवार को आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। माय भारत राजसमंद स्वामी विवेकानंद युवा मंडल केलवा एवं स्वच्छ केलवा हरित केलवा के संयुक्त तत्वावधान में केलवा चिकित्सालय में हुए इस शिविर में कुल 57 यूनिट रक्तदान किया गया। युवाओं ने रक्तदान को जनसेवा का माध्यम बनाते हुए मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के संत निर्मल राम महाराज, समाजसेवी करणवीर सिंह राठौड़, भामाशाह नरेंद्र बोहरा और युवा भामाशाह सुमित पारीक ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में माय भारत जिला युवा अधिकारी हेमंत मथुरिया, हनवंत सिंह चौहान और केलवा थाना अधिकारी सुबोध जांगिड़ मौजूद रहे।

शिविर में युवाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में योगदान दिया। रक्तदान से पहले रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसके बाद चिकित्सकीय टीम ने रक्त संग्रह किया। युवाओं ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि जरूरत के समय किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान है। इसी भावना के साथ उन्होंने स्वयं रक्तदान करने के साथ अन्य लोगों को भी नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

शिविर में मनीष जैन ने 39वीं बार, सुमित सांखला ने 38वीं बार और रतन रेगर ने 36वीं बार रक्तदान किया। दिव्यांग गोपाल पालीवाल ने 29वीं बार और लालू राम सिंधल ने 17वीं बार रक्तदान किया। संजय सावरिया, हँसा राठौड़ और मीना रजक ने पहली बार रक्तदान किया।

कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद युवा मंडल एवं स्वच्छ केलवा हरित केलवा के कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। इनमें अध्यक्ष लालू राम सिंधल, संरक्षक महेंद्र कोठारी, अपेक्स रमेश देवड़ा, रमेश बोराणा, कार्यक्रम प्रभारी कमलेश पालीवाल, संयोजक महेंद्र रेगर, सह संयोजक संजय सांवरिया, विपुल चंदेल, पिंटू माली, भवानी शंकर सिंधल, जितेंद्र महात्मा, अशोक माली, छात्रा अध्यक्ष हँसा राठौर, मीना रजक, ज्योति महात्मा और प्रीति साहू शामिल रहे।

आयोजकों ने रक्तदाताओं, केलवा चिकित्सालय की चिकित्सा टीम के डॉ. सुरेंद्र निठारवाल, पुष्पेंद्र पूरी और कृतिका कंवर तथा वेलकम ब्लड बैंक के छोगालाल गमेती सहित शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में महेंद्र कोठारी, विकास, सुरेश सोनी, सुनील साहू, सुमित पारीक, राजकुमार पालीवाल, रतन रेगर, मुकेश कोठारी, राजेश गांग, महावीर, सुमित सांखला, भोली राम सिंघल, मदन तेली और सोनू तेली सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

आयोजकों ने कहा कि सेवा पखवाड़े के माध्यम से युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। रक्तदान, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा जैसे कार्यों में युवाओं की भागीदारी समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है। शिविर के माध्यम से केलवा क्षेत्र में सेवा और रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

Bharat Kumar Rajak, Rajsamand

Bharat Kumar Rajak, Rajsamand

नाम: भरत कुमार रजक

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: केलवा (राजसमंद, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): शिक्षा, सोशल एक्टिविटी (सामाजिक गतिविधियां) और एजुकेशन

अनुभव: 12 वर्ष

परिचय 

भरत कुमार रजक 'प्रातः काल' समाचार पत्र में संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र केलवा है। वह नियमित रूप से शिक्षा (एजुकेशन), शैक्षणिक व्यवस्थाओं, स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक गतिविधियों (सोशल एक्टिविटी) से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

भरत कुमार रजक को मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में 12 वर्षों का लंबा अनुभव है। पिछले एक दशक से अधिक समय से वह क्षेत्र की खबरों और जनहित के मुद्दों को लगातार कवर कर रहे हैं।

Next Story