पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद साहब का जन्मदिन 12 रब्बी उल अव्वल धूमधाम से मनाने की तैयारी
कपासन में 12 रब्बी उल अव्वल पर यौमे विलादत की तैयारियों को लेकर बैठक हुई, जिसमें जुलूस और शांति व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।

तस्वीर में कपासन दरगाह शरीफ के मीटिंग हॉल में यौमे विलादत की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में बैठे अंजुमन कमेटी के सदस्य और स्थानीय लोग दिखाई दे रहे हैं।
कपासन में पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस 12 रब्बी उल अव्वल को हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर स्थानीय आम मुसलमान अंजुमन कमेटी कपासन की बैठक दरगाह शरीफ के मीटिंग हॉल में आयोजित की गई। बैठक में यौमे विलादत के आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
अंजुमन कमेटी प्रवक्ता कोगुडडू खान ने बताया कि इस्लाम के पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद साहब का जन्मदिवस 12 रब्बी उल अव्वल, 26 अगस्त बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
सदर अशफाक हुसैन तुरकिया ने बताया कि सभी मस्जिदों के इमामों की सरपरस्ती में आयोजित बैठक में अंजुमन कमेटी, दरगाह वक्फ़ कमेटी के सदर सय्यद एजाज अली, दरगाह कमेटी तथा अंजुमन कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। उपस्थित वक्ताओं ने सभी से मिलजुलकर पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद साहब की सुन्नत के मुताबिक अमल करते हुए बेहतरीन अंदाज में यौमे विलादत मनाने का आह्वान किया।
बैठक में जुलूस के दौरान आतिशबाजी नहीं करने, सफेद परिधान पहनकर आने और जुलूस में मोटर साइकिल नहीं लाने की अपील की गई। साथ ही संवैधानिक रूप से आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा शांति, अमन और भाईचारे का पैगाम देने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर मौलाना आदिल रजा, कलंदरी मस्जिद इमाम अब्दुर्रहीम अशरफी, मस्जिद बड़ा तालाब इमाम सय्यद मुस्तफा अली, दरगाह मस्जिद इमाम शाकिर रजा, सेक्रेटरी असलम अली, दरगाह सेक्रेटरी शराफत हुसैन भाटी, नायब सदर हाज़ी फकीर मोहम्मद कच्ची बस्ती इमाम मोहम्मद रफीक, मौलाना मुजफ्फर अहमद, हारून विरिया, यूसुफ तुरकिया, मकबूल शेख, सलीम मंसूरी, हाजी अब्दुल रहमान मंसूरी, अशरफ हुसैन, रफ़ीक भाटी, सय्यद मुकर्रम अली, इकबाल खान, सय्यद इरफान अली बुखारी, मंजूर खान, सलीम मंसूरी, सय्यद अख्तर अली बुखारी, असलम शेख, मोहम्मद हुसैन खान, मंसूर अहमद पखरवट, मोहम्मद गनी शेख, मोहम्मद रईस नियारगर, मकबूल शेख़, मोहम्मद शरीफ मेवाती, साबिर हुसैन अंसारी, फारूक नीलगर, नदीम मंसूरी, जुबैर अंसारी, शाकिर शेख, अख्तर हुसैन अंसारी, नफीस अहमद शेख, सलीम खान, मोहम्मद हुसैन शाह एडवोकेट, शरीफ मंसूरी, मुन्ना भाई शोरगर, अयान शेख, जाकिर शाह, तालिब शेख़, अनीस शेख, सलमान नीलगर, रेहान खान सहित सभी तंजीमों के पदाधिकारी और मुस्लिम समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
बैठक में यौमे विलादत के अवसर पर शांति, अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश देते हुए आयोजन को पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद साहब की सुन्नत के मुताबिक मनाने का आह्वान किया गया।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
