कपासन: अमन मददगार कमेटी 9 अगस्त को आयोजित करेगी प्रतिभा सम्मान समारोह
कपासन में 9 अगस्त को आयोजित होने वाले अमन मददगार कमेटी के प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। शिक्षा के प्रति जागरूकता और प्रतिभाओं के सम्मान को लेकर बनी रणनीति और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानें इस रिपोर्ट में।

कपासन स्थित अमन मददगार कमेटी चोखला की ओर से आयोजित होने वाले प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक सदर मुंशी खान पठान उपरेड़ा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन आगामी 9 अगस्त 2026 को अहमद कबीर मंजिल दरगाह शरीफ कपासन में किया जाएगा, जो प्रातः नौ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगा।
समारोह को व्यवस्थित रूप देने के लिए बैठक में उपस्थित सदस्यों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया। पूर्व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी चित्तौड़गढ़ मंजूर खान पठान को समारोह का संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं, चोखला सदर हाजी मुंशी खान, सेक्रेटरी रफीक खान को मेहमान खुसूसी और गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित करने का दायित्व सौंपा गया है। समारोह के लिए आवश्यक मोमेंटो, प्रशंसा पत्र, फ्लेक्स, दावत नामे, टेंट और स्टेज आदि कार्यों की जिम्मेदारी संयोजक मंजूर खान और प्रवक्ता यासुब अली को दी गई है। इसके अतिरिक्त, भोजन व्यवस्था का जिम्मा याकूब खान जाशमा, आबिद हुसैन कपासन और पप्पू खान रामथली को सौंपा गया है।
कमेटी ने दसवीं और बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं तथा वर्ष 2025-26 के दौरान सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले युवाओं से अपने दस्तावेज जमा करवाने की अपील की है। संबंधित अभ्यर्थी अपने प्रमाण पत्र 25 जुलाई 2026 तक याकूब खान जाशमा के पास जमा करवा सकते हैं। इस आयोजन की समीक्षा हेतु अगली बैठक 26 जुलाई 2026 को कपासन में रखी गई है।
समारोह संयोजक मंजूर खान ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के बच्चों में शिक्षा के प्रति जागृति पैदा करना और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करना है। बैठक का संचालन सेक्रेटरी रफीक खान पठान ने किया। इस अवसर पर हमीद खान पठान कोदिया खेड़ी, खजांची बरकत खान पठान राशमी, पप्पू खान पठान रामथली, अब्दुल हमीद खान जाश्मा, बिलाल खान पुठोली, आबिद खान कपासन, याकूब खान पठान और महबूब खान विलायती खेड़ा सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
