कांकरोली स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज आयोजित भव्य समारोह में छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। राज्य सरकार की योजना के अंतर्गत शिक्षा को बढ़ावा देने तथा दूर-दराज से आने वाले बच्चों की राह आसान करने के उद्देश्य से यह पहल की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री जगदीश जी पालीवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष, तथा विशिष्ट अतिथि महेंद्र सिंह चौहान जिला मंत्री, पूजा पालीवाल, टीना सेन और सोना कुंवर राव भाजपा नगर मंत्री ने किया। अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भवानी सिंह राव ने जानकारी दी कि कक्षा 10 में अध्ययनरत कुल 78 छात्रों को साइकिल मिलने से बच्चों के समय की बचत होगी और उनकी उपस्थिति में भी सुधार होगा। साइकिल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे खिल उठे और कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा।

समारोह में नारायण सिंह चुंडावत, पदमा शर्मा, निरुपमा उप प्रधानाचार्य, आशीष पालीवाल, राकेश तेली, बिंदु जाट, सुरेश कुमार, हर्षिता दाधीच, शिवपाल सिंह, जय श्री पुरोहित सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और अभिभावक उपस्थित रहे। यह पहल शिक्षा के प्रसार और छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में सामने आई।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story