राजसमंद (कांकरोली): द्वारकाधीश प्रभु की नगरी कांकरोली में होली के पावन अवसर पर “ब्रजरस फाग उत्सव” का आयोजन किया गया। यह भव्य आयोजन सिद्धि पुरम कॉलोनी, भीलवाड़ा रोड पर आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विट्ठल जी महाराज की मनमोहक प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक श्री गोवत्स विट्ठल जी महाराज द्वारा होली के रसिया और भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम के दौरान विट्ठल जी महाराज ने "राधा राधा कृष्ण कृष्ण" और "होली आई रे" सहित कई पारंपरिक ब्रज होली रसिया और भजन प्रस्तुत किए। भजनों की मधुर धुनों और फाग उत्सव के रंग में श्रद्धालु पूरी तरह सराबोर नजर आए।

भक्ति और उत्साह का संगम

पूरे वातावरण में भक्ति, उत्साह और होली के रंगों की अनूठी छटा देखने को मिली। युवक-युवतियां और महिलाएं भक्ति संगीत पर झूमते और नृत्य करते हुए दिखाई दिए। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान द्वारकाधीश के जयकारों के साथ फाग उत्सव का आनंद लिया और भक्ति रस में डूबे रहे।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story