राजसमंद जिले के आईड़ाणा निवासी राव कान सिंह परिहार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (एकीकृत राष्ट्रीय राजपूत युवा संगठन भारत) में राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। संगठन की ओर से की गई इस नियुक्ति के बाद आईड़ाणा और राजसमंद क्षेत्र में संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार राव कान सिंह परिहार का कार्यकाल 29 सितंबर 2026 से 28 सितंबर 2027 तक रहेगा। उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शीला शेखावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री ठाकुर योगेंद्र सिंह कटार तथा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष अभयराज सिंह गोगामेड़ी की ओर से की गई है।

नियुक्ति पत्र में राव कान सिंह परिहार से संगठन की मजबूती के लिए पूर्ण योगदान देने तथा उन्हें सौंपे गए दायित्वों का गरिमा और अनुशासन के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा जताई गई है। नियुक्ति की जानकारी सामने आने के बाद आईड़ाणा एवं राजसमंद क्षेत्र में संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह देखा जा रहा है।

राव कान सिंह परिहार की प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के साथ संगठन ने उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, जिसका कार्यकाल 28 सितंबर 2027 तक निर्धारित किया गया है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story