आमेट निवासी और राजस्थान असंगठित मजदूर एवं निर्माण संघ (इंटक) के जिला अध्यक्ष, प्रमुख मजदूर नेता कैलाश चंद्र शर्मा को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) राजस्थान के प्रदेश संगठन मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। शर्मा की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से वर्तमान में जिलेभर के मजदूर वर्ग ने अपार हर्ष व्यक्त किया है।

नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा और प्रक्रिया

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ. जी. सजीव रेड्डी से गहन विचार-विमर्श के पश्चात राजस्थान प्रदेश इंटक की नव गठित कार्य समिति की घोषणा की गई। इस नवीन समिति में आमेट निवासी अनुभवी मजदूर नेता कैलाश चंद्र शर्मा को संगठन मंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

राजसमन्द जिले में हर्ष की लहर और उज्ज्वल भविष्य की आशा

राजसमन्द जिले से संगठन मंत्री बनाने पर असंगठित मजदूर यूनियन आमेट कुम्भलगढ़ क्षेत्र के कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह राव, पूर्व पी पी सी सदस्य गोपाल जोशी, प्रदेश सचिव दिलीप सिंह राव, भरत त्रिवेदी, पूर्व पार्षद प्रकाश खटीक, पुष्पेंद्र सुथार, मनीष मेवाडा, महामंत्री लक्षण रैगर, बालूराम, विनय, सजना गुर्जर, गोपी बाई, शांता देवी, मियां राम गाडरी, बजेराम गुर्जर, योगेश और मांगू सिंह आदि मजदूरों व कांग्रेस नेताओं ने अपार हर्ष प्रकट किया है।

इन सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से यह आशा प्रकट की है कि "जमीनी स्तर से जुड़े गरीबों, मजदूरों के हिमायती शर्मा की प्रभावी कार्यशैली से नियुक्ति होने से राजस्थान भर में मजदूरों की मूलभूत समस्याओं का समाधान शीघ्र हो सकेगा।" शर्मा की नियुक्ति को मजदूर हितों की रक्षा की दिशा में एक बड़ा और सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story