कैलाश नगर में 19 सितंबर से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ होगा। धार्मिक आयोजन को लेकर आयोजन समिति और स्थानीय युवाओं की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कथा महोत्सव को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में उत्साह है और आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

महोत्सव की शुरुआत 19 सितंबर को विशाल कलश यात्रा से होगी। इसमें सर्व समाज की करीब 1100 महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर मंगल कलश धारण कर शामिल होंगी। यात्रा के दौरान भजन, रामधुन और संकीर्तन से क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बनेगा। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

मध्यप्रदेश के गेहूंखेड़ी निवासी कथा वाचक प्रेम नारायण महाराज के सान्निध्य में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का वाचन होगा। सात दिवसीय कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के साथ भक्त प्रह्लाद प्रसंग, ध्रुव चरित्र, गोवर्धन पूजा, रुक्मिणी विवाह सहित विभिन्न धार्मिक और प्रेरणादायी प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। कथा के दौरान भजनों और संकीर्तन के माध्यम से श्रद्धालु भक्तिरस का लाभ लेंगे।

कथा महोत्सव में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को जोड़ने के लिए स्थानीय युवाओं ने विशेष तैयारियां की हैं। इसके लिए युवाओं की टोलियां गठित की गई हैं, जो गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर पीले चावल देकर लोगों को कथा में शामिल होने का निमंत्रण दे रही हैं। इसी क्रम में युवाओं ने भाग देवपुरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया।

आयोजन के निमंत्रण के लिए युवाओं और ग्रामीणों की ओर से रामधुन संकीर्तन रैली भी निकाली जा रही है। रैली के माध्यम से श्रद्धालुओं को सात दिवसीय कथा में शामिल होने का संदेश दिया जा रहा है। धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों और युवाओं ने अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाली हैं। कथा महोत्सव के चलते कैलाश नगर सहित आसपास के गांवों में भी धार्मिक वातावरण बना हुआ है।


Bharat Kumar Rajak, Rajsamand

Bharat Kumar Rajak, Rajsamand

नाम: भरत कुमार रजक

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: केलवा (राजसमंद, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): शिक्षा, सोशल एक्टिविटी (सामाजिक गतिविधियां) और एजुकेशन

अनुभव: 12 वर्ष

परिचय 

भरत कुमार रजक 'प्रातः काल' समाचार पत्र में संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र केलवा है। वह नियमित रूप से शिक्षा (एजुकेशन), शैक्षणिक व्यवस्थाओं, स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक गतिविधियों (सोशल एक्टिविटी) से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

भरत कुमार रजक को मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में 12 वर्षों का लंबा अनुभव है। पिछले एक दशक से अधिक समय से वह क्षेत्र की खबरों और जनहित के मुद्दों को लगातार कवर कर रहे हैं।

Next Story