पत्रकार अनिल पाराशर और परिवार से मारपीट, आमेट पत्रकार परिषद ने की गिरफ्तारी की मांग
पड़ोसी भूपेंद्र द्वारा संपादक अनिल पाराशर, उनकी पत्नी और दामाद पर हमले के बाद पत्रकारों में आक्रोश है। परिषद ने सीएम और अजमेर कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है।

बदलता पुष्कर के संपादक अनिल पाराशर, उनकी पत्नी शिमला पाराशर और जंवाई शुभम पाराशर के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर आमेट उपखंड पत्रकार परिषद ने कड़ी निंदा की है। परिषद ने राज्य के मुख्यमंत्री और जिला कलेक्टर अजमेर से घटना के हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर सजा देने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, अनिल पाराशर, उनकी पत्नी शिमला पाराशर और जंवाई शुभम पाराशर के साथ उनके पड़ोस में रहने वाले भूपेंद्र द्वारा मारपीट की गई। इस घटना के बाद पत्रकारों में भारी रोष व्याप्त है।
आमेट उपखंड पत्रकार परिषद के महामंत्री मुबारिक-अजनबी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ से जुड़े पत्रकार के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा इस प्रकार की घटना को अंजाम देना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद पत्रकारों में काफी आक्रोश है।
मुबारिक-अजनबी ने राज्य सरकार से मांग की कि ऐसे असामाजिक तत्वों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो सके।
परिषद ने मुख्यमंत्री और जिला कलेक्टर अजमेर से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर हमलावरों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और उन्हें कठोर सजा दिलाने की मांग दोहराई है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
