हरियाली अमावस के पावन अवसर पर जोगेश्वर बावजी स्थान, नवा खेड़ा, ग्राम पंचायत लिकी क्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सत्संग का आयोजन किया गया। धुणी वाले बावजी के दरबार में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सत्संग का लाभ लिया।

कार्यक्रम में आसपास के गांव लिकी, किशनपुरीया, नवा खेड़ा, घोसुंडी एवं भोलीखेड़ा सहित विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में सत्संग प्रेमी श्रद्धालु पहुंचे। दिनभर धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भजन-सत्संग में भाग लेकर धुणी वाले बावजी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी की गई। हरियाली अमावस के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और क्षेत्र में सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story