आमेट में ग्राम पंचायत जिलोला के सरपंच पद के आरक्षण को लेकर बसपा के नारायणलाल बलाई ने आमेट एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अनुसूचित जाति महिला श्रेणी और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के लिए उचित आरक्षण सुनिश्चित करने की मांग की है।

ज्ञापन में नारायणलाल बलाई ने बताया कि वह नारायण लाल पिता चतरा लाल, जाति बलाई, उम्र 40 वर्ष, निवासी जिलोला, ग्राम पंचायत जिलोला, पंचायत समिति आमेट, जिला राजसमंद के निवासी हैं। उनका वोटर आईडी नंबर UFU/0055616 है।

उन्होंने शिकायत में कहा कि ग्राम पंचायत जिलोला में वर्ष 1995 से 2026 तक पिछले कई चुनावों में सरपंच पद कभी भी अनुसूचित जाति महिला श्रेणी और अन्य पिछड़ा वर्ग पुरुष श्रेणी के लिए आरक्षित नहीं हुआ है। उनका कहना है कि पंचायत में संबंधित श्रेणी की आबादी पर्याप्त है और रोस्टर के नियमों के अनुसार इस श्रेणी को अवसर मिलना चाहिए था।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि वर्तमान आरक्षण लॉटरी सूची में भी इस विषय पर उचित ध्यान नहीं दिया गया है। नारायणलाल बलाई ने पिछले चुनाव का आरक्षण रोस्टर उपलब्ध कराने तथा वर्तमान आरक्षण सूची की जांच करने की मांग की है।

उन्होंने मांग की कि नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति महिला श्रेणी और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के लिए उचित आरक्षण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही इस संबंध में उचित कार्रवाई कर उन्हें सूचित करने की मांग की गई है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story