लावासरदारगढ़: तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गलवा अन्तर्गत कलमतो का खेड़ा गाँव में जतन संस्थान की पहल से छोटे बच्चों के लिए 20 गर्म स्वेटर वितरित किए गए। यह आयोजन बच्चों की सर्दी से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया।

जतन संस्थान की कॉर्डिनेटर मंजू देवी ने बताया कि सर्दियों की शुरुआत के साथ ही गांव के अभिभावकों से संपर्क किया गया और उन्हें छोटे बच्चों के लिए स्वेटर की व्यवस्था करने हेतु प्रेरित किया गया। अभिभावकों के सहयोग और बार-बार आयोजित बैठकों के माध्यम से गांव में बच्चों की देखभाल को लेकर जागरूकता बढ़ाई गई।

इस पहल में भामाशाह गोबरी लाल अध्यापक, भामाशाह नारायण लाल पिता बदरी लाल जाट, भामाशाह नारायण लाल पिता भूरालाल जाट तथा सहायिका लक्ष्मी देवी वैष्णव ने सक्रिय भागीदारी निभाई और 20 स्वेटरों की व्यवस्था सुनिश्चित की। आज एक सादे समारोह में नन्हे मुन्ने बच्चों को यह स्वेटर वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान कलमतो का खेड़ा के कई बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना की। यह आयोजन बच्चों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति संस्थान और गांव समुदाय की जिम्मेदारी को दर्शाता है।

जतन संस्थान की यह पहल यह संदेश देती है कि सामूहिक प्रयास और स्थानीय सहयोग से बच्चों की भलाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story