खमनोर (प्रातः काल संवाददाता)। जलझूलनी एकादशी पर खमनोर कस्बे में ठाकुरजी की शोभायात्राएं धूमधाम से निकाली गईं। ब्रह्मपुरी स्थित चारभुजानाथ मंदिर से ठाकुरजी के विग्रह स्वरूप को बेवाण में विराजित कर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 24 श्रेणी पालीवाल समाज सहित आसपास के कई गांवों के श्रद्धालु शामिल हुए। बैंड-बाजों, अश्वों और ऊंटों के साथ निकली शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्ति और उत्साह के साथ शामिल हुए।

इसी प्रकार पुरानी तहसील रोड स्थित चारभुजानाथ मंदिर से भी ठाकुरजी का बेवाण सजाकर शोभायात्रा निकाली गई। मोलेला से भी ठाकुरजी का बेवाण शोभायात्रा के साथ बनास नदी के तट पहुंचा। सभी शोभायात्राएं नगर भ्रमण के बाद बनास नदी के तट स्थित दत्तात्रेय आश्रम पहुंचीं। यहां सभी प्रभु स्वरूपों का मिलन हुआ। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रभु स्वरूपों के दर्शन किए।



दत्तात्रेय आश्रम में ठाकुरजी का सरोवर विहार कराया गया। इत्र और पुष्पों से सुवासित जल से ठाकुरजी को स्नान कराया गया। धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।

जलझूलनी एकादशी के अवसर पर गणपति विसर्जन भी किया गया। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया।

इसके बाद ठाकुरजी के बेवाण पुनः मंदिर पहुंचे। यहां ठाकुरजी को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ निज मंदिर में विराजित किया गया। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और ठाकुरजी के दर्शन किए। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

Vinod Paliwal, Rajsamand

Vinod Paliwal, Rajsamand

नाम: विनोद पालीवाल

वर्तमान पद: संवाददाता (खमनोर, नाथद्वारा), अध्यक्ष (हल्दीघाटी प्रेस क्लब)

कार्यक्षेत्र: खमनोर , हल्दीघाटी, तहसील खमनोर, जिला राजसमंद (राजस्थान)

बीट : राजनीति, स्वास्थ्य, और प्रशासन

विशेष कवरेज: जन समस्याएं, सरकारी योजनाएं, और भ्रष्टाचार से जुड़ी प्रशासनिक जांच

परिचय

विनोद पालीवाल राजस्थान के राजसमंद जिले के अंतर्गत आने वाले खमनोर और नाथद्वारा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, साथ ही वह हल्दीघाटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद का दायित्व भी संभाल रहे हैं। विनोद पालीवाल मुख्य रूप से क्षेत्र की राजनीति, स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। स्थानीय जन समस्याओं को उठाना, सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत दिखाना और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग करना उनकी कार्यशैली का मुख्य हिस्सा है।

पत्रकारिता का अनुभव
विनोद पालीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वह सन 2000 से लगातार नियमित रूप से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर क्षेत्र में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • कला स्नातक (B.A.)
  • कला स्नातकोत्तर - लोक प्रशासन (M.A. in Public Administration / लोक प्रशासन)

Next Story