प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस सम्मेलन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और प्रतिनिधियों ने शिरकत की:

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा
  • राजस्थान प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी
  • पूर्व मंत्री धर्मेंद्र राठौड़
  • सह प्रभारी चिरंजीव राव, ऋत्विक मकवाना और पूनम पासवान
  • सभी वरिष्ठ नेता, विधायकगण, पूर्व विधायकगण, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और अग्रिम संगठनों के प्रतिनिधि।

राजसमन्द जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ा काफिला

राजसमन्द से जिलाध्यक्ष अब्दुल सत्तार शाह के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने वाहन काफिले के रूप में जयपुर पहुँच कर भाग लिया। सम्मेलन में राजसमन्द जिला मुख्यालय के अलावा निम्नलिखित क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए:

  • आमेट, देवगढ, केलवा, सरदारगढ़
  • नाथद्वारा, रेलमगरा, कुंवारियां, केलवाड़ा और भीम

जिलाध्यक्ष अब्दुल सत्तार शाह का संदेश

जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम की सफलता पर जोर देते हुए कहा:

"कार्यक्रम के माध्यम से सभी के सहयोग और सहभागिता से कौमी एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचा है। आप हम सब हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, संदेश जन-जन तक पहुंचा। सभी इसी तरह एकजुट होकर भारतवर्ष को मजबूत बनाने तथा देश में अमन-ओ-अमान, प्रेम, सौहार्द, भाईचारा और संविधान की मूल भावनाओं की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।"

आगामी योजना: हर जिले में गूँजेगा पैगाम-ए-मोहब्बत

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए इमरान प्रतापगढ़ी ने भविष्य की रूपरेखा साझा की:

"आगामी दिवस में राजस्थान के सभी जिलों में पैगाम - ए - मोहब्बत सद्भावना सम्मेलन के प्रोग्राम आयोजित होंगे।"

इस बाबत् उन्होंने संबंधित को आवश्यक निर्देश भी जारी किये। इस ऐतिहासिक पैग़ाम ए मोहब्बत सद्भावना सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story