लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष युवा इरफान शेख ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ राजस्थान में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान आगामी चुनावों की तैयारियों, संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं को मजबूत करने की रणनीति पर भी सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और पार्टी की गतिविधियों को व्यापक रूप से आगे बढ़ाने को लेकर अपने विचार रखे।








इरफान शेख ने कहा कि राजस्थान में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लगातार मजबूत हो रही है और पार्टी के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा में जुटे हुए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी आने वाले समय में राजस्थान में नई राजनीतिक ताकत के रूप में उभरेगी।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राजस्थान की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनता के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।

इस मुलाकात में इरफान शेख के साथ राजस्थान प्रदेश महासचिव मोहम्मद रफीक सिलावट, बाबर हुसैन, जयपुर शहर अध्यक्ष युवा उद्योगपति एवं प्रदेश प्रवक्ता हाजी अयूब ओवैसी, आसिफ शेख उर्फ मोनू और सोनू नागोरी भी शामिल रहे। पूरी टीम ने संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यकर्ताओं में इस मुलाकात को लेकर उत्साह का माहौल है और इसे राजस्थान में पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story