आमेट के निकटवर्ती ग्राम पंचायत माद के पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी देवीलाल खटीक ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, डाला का खेड़ा का मिड-डे मील कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षिका कंचन बुनकर के आर्थिक सहयोग से तैयार किए गए दाल बाटी चूरमा का स्वाद चखा और भोजन की गुणवत्ता तथा स्वादिष्ट बनाने पर संतोष व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने विद्यालय के बच्चों से मिड-डे मील योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और कुक एवं हेल्पर को प्रेरित किया कि वे बच्चों के लिए घर जैसा पौष्टिक भोजन तैयार करें। उन्होंने स्कूल में चल रहे कमरा निर्माण का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में पूर्ण गुणवत्ता युक्त सामग्री के उपयोग एवं समतल आधार तैयार करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर संस्था प्रधान हीरा राम चौधरी, शिक्षक श्रवण खटीक, कंचन बुनकर, सुरेन्द्र कुमार, भंवरलाल खटीक, एसएमसी अध्यक्ष रघुनाथ गुर्जर, पूर्व सरपंच लक्ष्मणदास वैष्णव, देवीलाल सेन, दिवेर प्रधानाचार्य गणेश राम बुनकर, कुक एवं हेल्पर पारसी देवी और भावना सेन सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित थे। सभी स्टाफ और अतिथियों ने भोजन की गुणवत्ता और स्वादिष्ट बनाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

अधिकारियों ने यह भी उल्लेख किया कि कभी-कभी स्टाफ और भामाशाह के सहयोग से बच्चों को स्पेशल डाइट भी प्रदान की जाती है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस निरीक्षण ने मिड-डे मील योजना की प्रभावशीलता और बच्चों के पोषण स्तर को और अधिक सुदृढ़ करने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित किया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story