भारतीय पैरा खेलों के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, जब भारतीय पैरा डार्ट्स टीम ने मलेशिया में आयोजित सेलंगोर ओपन डार्टर्स चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल नौ पदक अपने नाम किए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाया।

23 से 27 अप्रैल 2026 तक मलेशिया में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चायना, जपान, कोरिया, इंग्लैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया और नेपाल सहित विश्वभर के शीर्ष खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच भारतीय टीम ने ‘मिशन गो फॉर गोल्ड’ को सफलतापूर्वक साकार करते हुए विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

टीम की इस ऐतिहासिक सफलता का नेतृत्व महेश कुमार ने किया, जिन्होंने व्हीलचेयर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। वहीं राजस्थान के भंवरलाल मेघवाल ने कांस्य पदक जीतकर देश और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया।

व्हीलचेयर वर्ग में भारत की ओर से राहुल गुप्ता और रोहित गुप्ता (कानपुर) तथा महेश प्रताप (वाराणसी) ने भाग लिया। इसके साथ ही स्टैंडिंग वर्ग में आलोक शर्मा (रायबरेली), अशोक कुमार यादव (वाराणसी), भंवर लाल मेघवाल (राजस्थान), दीपक कुमार त्रिपाठी (प्रयागराज), महेंद्र प्रताप सिंह (कानपुर), डॉ. मनीष कुमार (रायबरेली), राजन हरिश्चंद्र भर्तव (महाराष्ट्र), संतोष कुमार गुप्ता (लखनऊ), वसीम अकरम (कर्नाटक) और शोभित कुमार (बरेली) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

भंवरलाल मेघवाल की इस उपलब्धि के पीछे श्रीमान विकास पुरुष, सरपंच साहब केसरसिंह खरवड़, समाजसेवी (DL) देवीलाल पालीवाल और महाराणा मेवाड़ मंडल के अध्यक्ष श्रीमान शिवराज (मामा) का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

भारतीय पैरा डार्ट्स टीम की यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ियों के समर्पण और प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि यह देश में पैरा खेलों के बढ़ते स्तर और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की मजबूत उपस्थिति को भी रेखांकित करती है।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story