राजसमन्द। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का जादू रविवार को राजसमन्द जिले में भी महसूस किया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल के निर्देशन में पूरे जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, बूथ स्तर के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने विभिन्न मंडलों, शक्ति केन्द्रों और बूथों पर एकत्र होकर कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया।

भाजपा जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संदेश समाज को नई दिशा देता है और लोगों में प्रेरणा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया, जिससे प्रधानमंत्री की बात सीधे जनता तक पहुँची।

जिला संयोजक मुरारी आशिया ने बताया कि राजसमन्द, नाथद्वारा, रेलमगरा, कुंभलगढ़, भीम और देवगढ़ सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में स्क्रीन और रेडियो के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम की सफलता और जनता में बढ़ते उत्साह की सराहना करते नजर आए।

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भानु पालीवाल, महेश पालीवाल, बंशी लाल खटीक, मुरारी आशिया, सविता सनाढ्य, वर्धनी पुरोहित, प्रमोद गौड़, अशोक रांका, पुष्पा पालीवाल, नीलम न्याति, ओम पारीक और भेरू लाल जोशी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम ने न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट किया, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम भी साबित हुआ। सामूहिक श्रवण के माध्यम से प्रधानमंत्री का संदेश सीधे नागरिकों तक पहुँचाने की इस पहल को जिले में सकारात्मक दृष्टि से देखा जा रहा है।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story