डेगाना। आमेट राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डेगाना में बच्चों और विद्यालय के प्रति समर्पण दिखाते हुए शिक्षक राजेंद्र कुमार चौधरी ने रसोईघर के आगे लगभग ग्यारह हजार रुपए का टीन शेड लगवाया। यह पहल न केवल विद्यालय के भौतिक ढांचे को मजबूत करने वाली है, बल्कि बच्चों के सुविधा और सुरक्षा को भी बेहतर बनाएगी।

राजेंद्र कुमार चौधरी, जो वर्तमान में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, कुचामन, डीडवाना जिले में कार्यरत हैं, ने अपनी प्रथम नियुक्ति के समय से ही विद्यालय हित को सर्वोपरि मानते हुए यह योगदान दिया। उनके इस पुनीत कार्य के लिए विद्यालय परिवार और एसएमसी डेगाना ने आभार प्रकट किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर डेगाना के संस्थाप्रधान मनोहर लाल कुमावत, अध्यापक सुरेन्द्र, संदीप कुमार, पवन कुमार, कुलदीप खटीक, भगवान लाल खटीक, अंजू रानी, अंजली उमरवाल, शंकर लाल प्रजापत और सजना कुमारी, मीठा लाल उपस्थित रहे। सभी ने शिक्षक राजेंद्र कुमार चौधरी की समाज और विद्यालय के प्रति जिम्मेदारी और समर्पण की सराहना की।

विद्यालय में इस प्रकार के विकासात्मक कार्य न केवल शिक्षकों की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए एक सुरक्षित और सुव्यवस्थित शैक्षिक वातावरण भी सुनिश्चित करते हैं। यह कदम बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए भी प्रेरणादायक साबित हो रहा है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story