आमेट। पंचायत समिति आमेट की साधारण सभा की बैठक प्रधान अणछी देवी गुर्जर की अध्यक्षता में भव्य रूप से आयोजित की गई, जिसमें ब्लॉक स्तर की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास योजनाओं पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत वर्ष 2026-27 की महात्मा गांधी मनरेगा की वार्षिक कार्य योजना के अनुमोदन से हुई, जिसे सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से स्वीकृत किया।

विकास अधिकारी गुलाब सिंह गुर्जर ने बताया कि आमेट ब्लॉक की समस्त ग्राम पंचायतों में कुल 1527 कार्यों के लिए 50.66 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी गई। जिला प्रमुख रतनीदेवी चौधरी ने सभी विभागों से समय पर लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए और कार्यों की प्रभावशीलता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।

बैठक में जिला परिषद सदस्य समुद्र सिंह चुंडावत ने बिजली विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र भोपजी का खेड़ा से डीपी हटाने में देरी और सरपंच रामलाल गुर्जर द्वारा पेयजल योजना हेतु विद्युत कनेक्शन न करने पर कड़ी आपत्ति जताई। इस पर जिला प्रमुख ने कृषि कनेक्शन समय पर न होने पर विभागीय नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नारायण सिंह राव ने ब्लॉक की क्षतिग्रस्त स्कूलों की मरम्मत के स्वीकृत कार्यों की जानकारी दी, जबकि जनता स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता कुलदीप बरोड़ा ने GL-16 के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों और ग्राम पंचायतों में बंद पड़ी पेयजल योजनाओं को शीघ्र प्रारंभ करने का आश्वासन दिया।

सभा में जिला प्रमुख रतनीदेवी चौधरी, प्रधान अणछी देवी गुर्जर, उप प्रधान सज्जन सिंह सोलंकी, जिला परिषद सदस्य समुद्र सिंह चुंडावत, पंचायत समिति सदस्य सोनिया कंवर, प्रशासक माया देवी सोनी गलवा, मोहनी देवी गुर्जर साकरडा, दुर्गा कंवर झोर, केला भील सियाणा, रामलाल गुर्जर जिलोला सहित विकास अधिकारी, तहसीलदार, सहायक विकास अधिकारी, सहायक कृषि अधिकारी, पशुपालन विभाग और ब्लॉक स्तरीय अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

यह बैठक ब्लॉक स्तर पर जनहित और विकास कार्यों की निगरानी के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई, जिससे आमेट क्षेत्र में योजना कार्यों की गति और प्रभावशीलता में वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story