ईलाहीबक्ष कुरैशी राजसमंद जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के सचिव नियुक्त
जिलाध्यक्ष अब्दुल सत्तार शाह ने आमेट के ईलाहीबक्ष कुरैशी को सौंपी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं और मुस्लिम समाज में हर्ष की लहर।

आमेट। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष अब्दुल सत्तार शाह ने आमेट मुस्लिम समाज के ईलाहीबक्ष कुरैशी को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग राजसमन्द का सचिव नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद से ही मुस्लिम समाज में उत्साह की लहर है। कुरैशी की नियुक्ति संगठन और सामाजिक समन्वय को ज़िले में नई दिशा देने की उम्मीद जगाती है। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने यह विश्वास जताया है कि कुरैशी की नियुक्ति जिलेभर में संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी और समुदाय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
वरिष्ठ नेताओं और समाजजनों ने जताया हर्ष
इस अवसर पर निर्वतमान नगरपालिका उपाध्यक्ष हाजी मीरू खांन मंसुरी, सुन्नत जमाअत आमेट के पूर्व सदर जहूर हुसैन शोरघर, सुन्नत जमाअत के पूर्व सेकेट्री तुफैल अहमद उस्ता और पूर्व पार्षद ताहीर शौरघर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इन वरिष्ठ नेताओं के साथ अल्पसंख्यक विभाग के जिला महासचिव आजाद शाह और अल्पसंख्यक विभाग ब्लॉक अध्यक्ष फिरोज शेख ने भी इस निर्णय का स्वागत किया है।
युवाओं और बुजुर्गों का मिला भारी समर्थन
नियुक्ति की खबर मिलते ही अल्ताफ खांन पठान, टीपू सुल्तान खांन, सलीम शौरघर, अस्लम उस्ता, इमरान शाह, सलीम मंसुरी और सिराज शेख ने प्रसन्नता व्यक्त की। इसके साथ ही अशरद हुसैन शेख, गनी छीपा, सद्दाम मंसुरी, फारूक शाह, मैराज बैंग और अय्युब शौरघर आदि बड़े बुजुर्गो एवं युवाओं ने कुरैशी की नियुक्ति पर उत्साह और समर्थन व्यक्त किया। कांग्रेस संगठन को पूर्ण विश्वास है कि नवनियुक्त सचिव ईलाहीबक्ष कुरैशी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समुदाय के हितों को मजबूती मिलेगी।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
