ईलाहीबक्ष कुरैशी राजस्थान कुरैशी महासभा के प्रदेश सह सचिव नियुक्त
हाजी मकबूल मंडेलिया ने कार्यकारिणी विस्तार में आमेट निवासी ईलाहीबक्ष को सौंपी जिम्मेदारी, समाज के लोगों ने जताई खुशी।

आमेट (), राजस्थान कुरैशी महासभा संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष हाजी मकबूल मंडेलिया ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए आमेट निवासी ईलाहीबक्ष कुरैशी को महासभा राजस्थान का सह सचिव नियुक्त किया है।
नेतृत्व और सामाजिक पहचान
कुरैशी समाज में सेवाभाव के रूप में सक्रिय ईलाहीबक्ष कुरैशी अपनी सामाजिक सेवाओं और मजबूत नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति से महासभा को नई मजबूती और समाज को नई दिशा मिल सकेगी। राजस्थान कुरैशी महासभा संस्थान (रजिस्टर्ड) ने संगठनात्मक शक्ति बढ़ाने की दिशा में एक अहम निर्णय लेते हुए ईलाहीबक्ष कुरैशी को राजस्थान कुरैशी महासभा संस्थान का सह सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति न केवल महासभा की मजबूती के रूप में देखी जा रही है, बल्कि राज्य, जिले एवं क्षेत्र में सामाजिक नेतृत्व के नए अध्याय की शुरुआत भी मानी जा रही है।
संस्थान का विश्वास और लक्ष्य
ईलाहीबक्ष कुरैशी सामाजिक सेवाओं, जमीनी कार्यों और सशक्त नेतृत्व के कारण वे क्षेत्र में एक पहचान बना चुके हैं। संस्थान के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनकी यह नियुक्ति महासभा को नई ऊर्जा देगी और समाज के हितों की रक्षा, उत्थान तथा समन्वय को मजबूत करेगी।
"नेतृत्व के इस नए दायित्व को स्वीकार करते हुए ईलाहीबक्ष कुरैशी ने संस्थान का आभार व्यक्त किया और समाज सेवा के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि वे उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।"
ईलाहीबक्ष कुरैशी की यह नई जिम्मेदारी न केवल संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करेगी, बल्कि सामाजिक गतिविधियों और समन्वय को नई दिशा देने की उम्मीद भी जगाती है।
समाज में हर्ष की लहर
कुरैशी के प्रदेश सह सचिव नियुक्त होने पर नगर एवं क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के इन लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है:
- समाज सेवी एवं सुन्नत जमाअत आमेट के पूर्व अध्यक्ष जहूर हुसैन शोरघर
- कुरैशी महासभा के जिलाध्यक्ष अजमत कुरैशी
- मुस्लिम महासभा के आमेट ब्लॉक अध्यक्ष आजाद शाह
- समाजसेवी सिराज शेख, मदीना मस्जिद के सदर हारून कुरैशी
- मजिद कुरैशी, एहसान कुरैशी, मुस्लिम महासभा के फारूक शाह
- हाजी मुबारिक मंसुरी, अल्ताफ खांन
- मदीना मस्जिद के कोषाध्यक्ष सुल्तान बैंग, अमरदीन शौरघर
- शाहरुख काजी, चिराग़ कुरैशी, सलीम शौरघर, शाह मोहम्मद कुरेशी
- तुफेल उस्ता, बरकत कुरेशी, मुन्ना भाई कुरेशी, ईकबाल
बड़ी संख्या में लोगों ने आशा व्यक्त की है कि ईलाहीबक्ष कुरैशी समाज की एकता, आपसी भाईचारे, तथा तालीमी एवं सामाजिक तरक्की के लिए पूरी लगन, निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी ख़िदमात को अंजाम देंगे।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
