पूर्व मुख्यमंत्री हीरालाल देवपुरा की 101वीं जयंती पर केलवाड़ा में समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री हीरालाल देवपुरा की 101वीं जयंती पर केलवाड़ा के सुंदरवास स्थित समाधि स्थल पर पहुंचे क्षेत्रवासियों ने उन्हें नमन किया।

केलवाड़ा के सुंदरवास स्थित समाधि स्थल पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री हीरालाल देवपुरा की 101वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए क्षेत्रवासी और कांग्रेस कार्यकर्ता।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कुंभलगढ़ के विकास पुरुष श्री हीरालाल देवपुरा की 101वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर केलवाड़ा के सुंदरवास स्थित उनके समाधि स्थल पर दिनभर लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। क्षेत्रवासियों ने समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया।
जयंती के अवसर पर पूर्व प्रधान सत्यनारायण देवपुरा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हीरासिंह चौहान, मनोज देवपुरा, ओमप्रकाश असावा, व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन पालीवाल, जितेंद्र शर्मा और दिनेश असावा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के लोग समाधि स्थल पहुंचे। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर पूर्व मुख्यमंत्री हीरालाल देवपुरा को श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने हीरालाल देवपुरा को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। उनकी 101वीं जयंती पर समाधि स्थल पर दिनभर लोगों की उपस्थिति के साथ श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
