कपासन में प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब का 85वाँ उर्स संपन्न हो गया है, जिसमें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए खिदमतगारों का भव्य इस्तकबाल किया गया। दरगाह वक्फ कमेटी के सदर सैयद ऐजाज अली ने बताया कि उर्स के सफल और शांतिपूर्ण समापन के अवसर पर दरगाह वक्फ कमेटी द्वारा उर्स के दौरान दिन-रात अपनी सेवाएँ देने वाले खिदमतगारों, वॉलिंटियर्स, प्रशासनिक अधिकारियों, कपासन नगर के सभी मस्जिदों के पेश इमाम और दरगाह कर्मचारियों के सम्मान में विशेष इस्तकबाल यानी अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। उर्स मेले को भव्य और सुचारू रूप से संपन्न कराने में कई विभागों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसके चलते वक्फ कमेटी द्वारा सभी सहयोगी विभागों जैसे पुलिस प्रशासन, नगर पालिका, चिकित्सा विभाग तथा अन्य विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का शुक्रिया अदा किया गया। इसके बाद दरगाह वक्फ कमेटी द्वारा बारगाह-ए-दीवाना में अकीदत की चादर पेश की गई और मुल्क में अमन, चैन, भाईचारे तथा खुशहाली के लिए विशेष दुआ माँगी गई। इस अवसर पर दरगाह वक्फ कमेटी के सचिव हाजी शराफत हुसैन भाटी, सरपरस्त अनवर अहमद छीपा, सैयद मुकर्रम अली, नायब सदर कुदरत हुसैन, मंसूर अहमद ओटवाल, सहसचिव मेहबूब शाह, कोषाध्यक्ष सैयद इरफान अली बुखारी, सदस्य हाजी साबिर हुसैन पुंवार, मोहम्मद सलीम तुर्किया, अख्तर हुसैन, इकबाल हुसैन खान, अब्दुल रशीद तुर्कीया, कल्लु खान, अकरम मंसूरी, इरफान सिलावट, नफीस शैख, आशिक मोहम्मद, मुंशी खान, मोहम्मद जरिफ पठान, मोहम्मद आरिफ छीपा, अनवर अंसारी, सैयद तनवीर अली और दरगाह आफिस सैक्रेट्री शफी मोहम्मद छीपा मौजूद रहे।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story