हज़रत दीवाना शाह दरगाह में रोज़ा इफ्तारी का आयोजन, उमड़ी भीड़
उदयपुर के परवेज कुरैशी एंड ब्रदर्स द्वारा अहमद कबीर मंजिल में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी।

कपासन स्थित हज़रत दीवाना शाह दरगाह की अहमद कबीर मंजिल में रविवार को आयोजित रोज़ा इफ्तारी के दौरान दुआ करते अंजूमन सदर मुख्तार अहमद कुरैशी, महामंत्री इकराम कुरैशी और अन्य गणमान्य नागरिक।
आमेट/कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ में रविवार को सैकड़ों लोगों ने रोज़ा इफ्तारी में शिरकत कर मुल्क में अमनो सुकून की दुआ की।
अहमद कबीर मंजिल में भव्य आयोजन
दरगाह ऑफिस सेक्रेट्री शफी मोहम्मद छीपा के अनुसार उदयपुर के परवेज कुरैशी एण्ड ब्रदर्स की जानिब से अहमद कबीर मंजिल में रोज़ा इफ्तारी का प्रोग्राम रखा गया। रोज़ा इफ्तारी में उदयपुर अंजूमन सदर मुख्तार अहमद कुरैशी, भा.ज.पा. प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री इकराम कुरैशी, आर.एन.टी. कॉलेज के निदेशक वसीम खान के साथ ही मेहमानाने दीवाना पीया एवं गांव के कई मोतबिरान के साथ सैकड़ों रोज़ेदारों ने शिरकत की।
देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
इस पाक मौके पर उपस्थित सभी अकीदतमंदों ने सामूहिक रूप से इफ्तार किया और रूहानी माहौल में अपनी इबादत मुकम्मल की। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ में रविवार को सैकड़ों लोगों ने रोज़ा इफ्तारी में शिरकत कर मुल्क में अमनो सुकून की दुआ की।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
