कपासन में हज़रत दीवाना शाह साहब के 85वें उर्स का ऐलान, 21 से 23 जुलाई तक 7 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव
कपासन में हज़रत दीवाना शाह साहब के 85वें उर्स का ऐलान हो गया है। 21 से 23 जुलाई तक उर्स आयोजित होगा, जबकि 7 एक्सप्रेस ट्रेनों का विशेष ठहराव भी रहेगा।

कपासन स्थित हज़रत दीवाना शाह दरगाह में दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतारें।
प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ पर बुधवार को चन्द्र दर्शन के अवसर पर बड़ी संख्या में जायरीन उमड़े। चाँद दिखाई देने के साथ ही बाबा हुजूर के तीन दिवसीय 85वें उर्स का ऐलान किया गया। यह उर्स 21 जुलाई से 23 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। उर्स मेले के दौरान कपासन रेलवे स्टेशन पर 7 एक्सप्रेस ट्रेनों का दो-दो मिनट के लिए ठहराव भी रहेगा।
दरगाह ऑफिस सैक्रेट्री शफी मोहम्मद छीपा के अनुसार बुधवार को अहमदाबाद में चाँद नज़र आया। इसके बाद कपासन से शहर काजी मोहम्मद सईद की अगुवाई में सभी मस्जिदों के इमाम अहमदाबाद पहुंचे, जहां से मुफ्तिये गुजरात शब्बीर अहमद सिद्दीकी से सनद लेकर दरगाह शरीफ पहुंचे और चाँद का ऐलान किया।
उन्होंने बताया कि बाबा हुजूर का तीन दिवसीय 85वां उर्स 21 जुलाई को हज़रत गरीब नवाज़ र.अ. की छटी शरीफ से शुरू होकर गुरुवार को 6 सफर से 8 सफर तक जोहर की अज़ान से पहले सम्पन्न होगा।
उर्स मेले की तैयारियों के तहत मेला ग्राउंड में दुकान लगाने के इच्छुक दुकानदारों के लिए दरगाह ऑफिस से फॉर्म उपलब्ध कराए जा रहे हैं। दुकानदारों से फॉर्म भरने की अपील की गई है तथा दुकानों के लिए प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
उधर, उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार कपासन उर्स मेले के दौरान 21 जुलाई से 23 जुलाई तक कपासन रेलवे स्टेशन पर 7 एक्सप्रेस ट्रेनों का दो मिनट के लिए ठहराव रहेगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य उर्स में आने वाले जायरीनों की सुविधा सुनिश्चित करना है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
