राजस्थान सरकार के हरियालो राजस्थान अभियान के तहत प्रदेश में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ढेलाणा में 539 पौधों का वितरण किया गया। अभियान को “एक पेड़ मां के नाम” थीम से जोड़ते हुए विद्यार्थियों और प्रत्येक परिवार को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के तहत कक्षा 1 से 5 तक के प्रत्येक विद्यार्थी को एक-एक पौधा, कक्षा 6 से 8 तक के प्रत्येक विद्यार्थी को दो-दो पौधे तथा कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत प्रत्येक विद्यार्थी को पांच-पांच पौधे वितरित किए गए। विद्यार्थियों को निर्देशित किया गया कि वे इन पौधों का रोपण अपने घर, निजी खेत, फार्म हाउस, वाड़ा अथवा नोहरा में करें तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें। साथ ही उन्हें लगाए गए पौधों की जियो टैगिंग करने के लिए भी पाबंद किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य संजू शर्मा ने की। वृक्षारोपण प्रभारी गजराज सिंह तथा सह प्रभारी मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर जगदीश सिंह चुंडावत, गिरिराज प्रजापत, राजू पावण्डा, नारायण लाल रेगर, मुकेश कुमार तथा अभिभावक बंशीलाल गुर्जर उपस्थित रहे।

अभियान के अंतर्गत प्रत्येक शिक्षक को भी पांच-पांच पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए पौधों का वितरण किया गया। इस प्रकार विद्यालय स्तर पर कुल 539 पौधों का वितरण किया गया। विद्यार्थियों को नीम, पीपल, अमरूद, शीशम, जंगल जलेबी, कीकर, गुल्मोर तथा मीठा नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे उपलब्ध कराए गए। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक परिवारों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story