प्रख्यात सूफी संत हजरत दीवाना शाह की दरगाह पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने जियारत कर देश और प्रदेश में आपसी भाईचारे, खुशहाली और अमन-चैन की दुआ की। इस दौरान दरगाह वक्फ कमेटी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

कपासन/आमेट। प्रख्यात सूफी संत हजरत दीवाना शाह के आस्ताने पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने जियारत की। दरगाह वक्फ कमेटी के सदर सैयद ऐजाज अली ने बताया कि दरगाह शरीफ पहुंचने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती एवं उनके साथ आए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों का दरगाह वक्फ कमेटी के सदस्यों द्वारा इस्तकबाल किया गया।

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने हजरत दीवाना शाह साहब के आस्ताना-ए-आलिया पर अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश की। उन्होंने देश और प्रदेश में आपसी भाईचारे, खुशहाली और अमन-चैन की तरक्की के लिए दुआ की।

जियारत के बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने दरगाह वक्फ कमेटी के नवनियुक्त सदर सैयद ऐजाज अली एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी को नई जिम्मेदारी मिलने पर मुबारकबाद दी। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं स्थानीय विधायक अर्जुन लाल जीनगर का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि नई कमेटी दरगाह के विकास तथा जायरीनों की सुविधाओं के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी।

इस अवसर पर दरगाह वक्फ कमेटी के सचिव हाजी शराफत हुसैन भाटी, सरपरस्त सैयद मुकर्रम अली, नायब सदर कुदरत हुसैन, मंसूर अहमद ओटवाल, सहसचिव मेहबूब शाह, कोषाध्यक्ष सैयद इरफान अली बुखारी, सदस्य हाजी साबिर हुसैन पुंवार, अख्तर हुसैन, इकबाल हुसैन खान, अब्दुल रशीद तुर्कीया, कल्लु खान, नफीस शेख, मोहम्मद कलीम, शरीफ खान, जुनैद शैख, सैयद सोहेल अली सहित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता एवं स्थानीय अकीदतमंद मौजूद रहे।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story