ऐतिहासिक हल्दीघाटी स्थित महाराणा प्रताप संग्रहालय के सामने बलीचा में स्थित हल्दीघाटी साधना आश्रम में दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कई वर्षों की साधना के बाद आध्यात्मिक भक्ति से जुड़े इस आयोजन में मेवाड़ संत मंडल के संतों की मौजूदगी में भक्ति, शक्ति, सत्संग और भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीण भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

दीक्षा कार्यक्रम में मेवाड़ संत मंडल अध्यक्ष प्रकाश भारती, चिरवा घाटा, चेतना नंद गिरी महाराज धूणी माता डबोक, गोपाल पूरी जी निराला आश्रम खेमली, सोम वार गिरि महाराज कदमाल, मोहन पूरी महाराज जूना जरगा सहित अन्य संत मौजूद रहे। सभी संतों ने सामूहिक रूप से दीक्षा प्रदान करते हुए प्रीति बक्शी को संन्यास की दीक्षा दी और उनका नया नाम प्रताप पुरी नियुक्त किया।

दीक्षा समारोह में बलीचा, खमनोर और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों साधक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। प्रीति बक्शी के संन्यास धारण करने पर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया और नव नियुक्त प्रताप पुरी का सामूहिक स्वागत एवं वंदन किया गया।

महाराणा प्रताप संग्रहालय के सामने स्थित आश्रम में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पर्यटकों ने भी खुशी जताते हुए दक्षिणा भेंट की। कार्यक्रम में गोविंददस वैष्णव, जमना शंकर पुरोहित, किशन दास वैष्णव काकरवा, किशन श्रीमाली, विनोद पालीवाल, राकेश दवे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। हल्दीघाटी संग्रहालय के निदेशक भूपेंद्र श्रीमाली के सहयोग से आर्थिक सहयोग कर स्वागत किया गया।

आयोजन के अंत में सभी संतों और उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से "ओम नमो नारायण" का उच्चारण किया। हल्दीघाटी साधना आश्रम में आयोजित यह दीक्षा कार्यक्रम संत परंपरा और आध्यात्मिक साधना से जुड़े श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story