हज यात्रियों का स्वागत: दीवाना शाह दरगाह वक्फ कमेटी के पदाधिकारी रवाना
दरगाह वक्फ कमेटी के नायब सदर और सचिव सहित अन्य जायरीनों का माल्यार्पण कर इस्तकबाल किया गया और देश में अमन-चैन की दुआ की अपील की गई।

हज के पवित्र सफर पर रवाना होने से पूर्व दरगाह वक्फ कमेटी हज़रत दीवाना शाह साहब के पदाधिकारियों का इस्तकबाल करते स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक।
मुकद्दस सफर ए हज के लिए रवाना होने वाले जायरीनों का आत्मीय माहौल में माल्यार्पण कर सम्मानपूर्वक इस्तकबाल किया गया। दरगाह वक्फ कमेटी हज़रत दीवाना शाह साहब के नायब सदर मोहम्मद यासीन खां अशरफी, कमेटी के सेकेट्री मोहम्मद अब्बास अशरफी तथा मुबारिक हुसैन अशरफी हज की सआदत हासिल करने के लिए रवाना हो रहे हैं।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जायरीनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और उनके पवित्र सफर के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की गईं। कार्यक्रम में पत्रकार मुबारिक-अजनबी ने हाजियों का आत्मीय इस्तकबाल करते हुए उनसे मुल्क में अमन, चैन और खुशहाली के लिए दुआ करने की दरख्वास्त की।
धार्मिक आस्था और सामाजिक सद्भाव के इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने हज यात्रियों के सफल, सुरक्षित और मंगलमय सफर की कामना की। हज जैसे पवित्र फर्ज की अदायगी के लिए रवाना हो रहे जायरीनों का यह सम्मान समारोह क्षेत्र में धार्मिक एकता और भाईचारे का संदेश देता नजर आया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
