गुरु रविदास जयंती अभियान को लेकर भाजपा ने राजसमंद में नियुक्त किए संयोजक-सहसंयोजक
गुरु रविदास जयंती के समरसता संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने राजसमंद में विधानसभा और मंडल स्तर पर संयोजकों की नियुक्ति की।

राजसमंद में गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले समरसता संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने विधानसभा और मंडल स्तर पर संयोजक एवं सहसंयोजकों की नियुक्तियां कर दी हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने जिले की विभिन्न विधानसभा और मंडल इकाइयों के लिए जिम्मेदारियां तय करते हुए नव-नियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की।
समरसता संकल्प अभियान के तहत राजसमंद विधानसभा के संयोजक चंद्रशेखर बागोरा बनाए गए हैं, जबकि सहसंयोजक के रूप में मुकेश जोशी, देशबंधु सावरिया और लक्ष्मी गाडरी को जिम्मेदारी दी गई है। नाथद्वारा विधानसभा संयोजक संदीप श्रीमाली, सहसंयोजक बद्रीलाल मेनारिया, लक्ष्मणनाथ कालबेलिया और विमला वागरेचा बनाए गए हैं।
कुंभलगढ़ विधानसभा के संयोजक बब्बर सिंह चदाना बनाए गए हैं। यहां सहसंयोजक की जिम्मेदारी जगदीश सिंह चौहान, राकेश चंदेल और निर्मला शर्मा को दी गई है। भीम विधानसभा संयोजक रमेश कंसारा बनाए गए हैं, जबकि सहसंयोजक बाबू सिंह, रोशन सालवी और आरती कच्छावा को नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में मीरा मंडल का संयोजक कृष्ण गोपाल कुमावत और सहसंयोजक प्रकाश वैष्णव, दीपक वैष्णव बनाए गए हैं। प्रताप मंडल संयोजक हीरालाल तेली, सहसंयोजक हितेश सावरिया और मुरलीधर पालीवाल को बनाया गया है। राणा राजसिंह मंडल संयोजक वीरेंद्र सिंह चौहान, सहसंयोजक लोकेश कुमावत और दिलीप व्यास बनाए गए हैं।
राजसमंद नगर मंडल के संयोजक प्रकाश जांगिड़, सहसंयोजक सुनील गर्ग और मनीष पूर्बिया बनाए गए हैं। कुरज मंडल संयोजक शैलेंद्र शर्मा, सहसंयोजक राधेश्याम सेन और गणपत जाट को जिम्मेदारी दी गई है। खमनोर मंडल संयोजक सुरेशचंद्र दवे, सहसंयोजक शैलेंद्र गिरी गोस्वामी और गोपाल माली बनाए गए हैं।
कोठारिया मंडल संयोजक भरत सिंह चुंडावत, सहसंयोजक जितेंद्र जोशी और पुष्कर मेघवाल बनाए गए हैं। नाथद्वारा मंडल संयोजक सत्यविजय सिंह, सहसंयोजक रुद्राक्ष पालीवाल और मोहित माली को नियुक्त किया गया है। देलवाड़ा मंडल संयोजक जितेंद्र सिंह मोजावत, सहसंयोजक भुवनेश डांगी और कालूलाल गमेती बनाए गए हैं।
रेलमगरा मंडल संयोजक ओम प्रकाश वैष्णव, सहसंयोजक सावन शर्मा और राजमल कुमावत बनाए गए हैं। ओलादर मंडल संयोजक सोहन सिंह चदाना, सहसंयोजक पारस गुर्जर और श्रवण लाल बनाए गए हैं। सरदारगढ़ मंडल संयोजक दिनेश सेन, सहसंयोजक जगदीश जाट और निर्मल सोनी बनाए गए हैं।
आमेट नगर मंडल संयोजक विक्रम सिंह चौहान, सहसंयोजक सुरेंद्र सिंह पंवार और मांगीलाल रेबारी बनाए गए हैं। चारभुजा मंडल संयोजक गणपत सिंह, सहसंयोजक अनिल कुमार टेलर और उदय सिंह बनाए गए हैं। केलवाड़ा मंडल संयोजक रतन सिंह, सहसंयोजक किशन सिंह खरवड़ और मदन गुर्जर बनाए गए हैं।
आमेट ग्रामीण मंडल संयोजक राकेश गुर्जर, सहसंयोजक प्रभुलाल सालवी और नेनालाल कुमावत बनाए गए हैं। भीम मंडल संयोजक राम सिंह, सहसंयोजक रघुवीर सिंह और रंजीत सिंह बनाए गए हैं। राणा कुंभा मंडल संयोजक भरत गुर्जर, सहसंयोजक राजमल गर्ग और पंकज जोशी बनाए गए हैं।
दिवेर मंडल संयोजक अशोक सेन, सहसंयोजक निर्मल सालवी और लक्ष्मण सिंह बनाए गए हैं। कूकरखेड़ा मंडल संयोजक टिंकू सिंह, सहसंयोजक रमेश सिंह और प्रवीण सिंह बनाए गए हैं। डुंगरखेड़ा मंडल संयोजक मदन सिंह, सहसंयोजक रघुवीर सिंह और रमेश सिंह बनाए गए हैं।
देवगढ़ नगर मंडल संयोजक तरुण वैष्णव, सहसंयोजक कन्हिया लाल साहू और सुनील खोखर बनाए गए हैं। देवगढ़ ग्रामीण मंडल संयोजक अर्जुन सिंह, सहसंयोजक कैलाश योगी और हरी सिंह रावत को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने सभी नव-नियुक्त संयोजकों एवं सहसंयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे गुरु रविदास जी के समता, समरसता एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाते हुए अभियान को सफल बनाएंगे।

Rahul Acharya, Rajsamand
नाम: राहुल आचार्य
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें
परिचय
राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
